फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Will take more land in submerged area...less crisis on houses and also compensation

Gorakhpur News: डूब क्षेत्र में लेंगे ज्यादा जमीन...मकान पर संकट कम और मुआवजा भी

Wed, 31 Jul 2024 06:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 31 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Will take more land in submerged area...less crisis on houses and also compensation
गोरखपुर। राजघाट से हार्बर्ट बंधा होते हुए डोमिनगढ़ को जोड़ने वाली सड़क को फोरलेन बनाने को लेकर पीडब्ल्यूडी आसपास के मकानों पर सीमांकन करने के साथ अन्य पहलुओं पर भी मंथन कर रहा है। वर्तमान में हार्बर्ट बंधे पर बनी सड़क के अलावा फोरलेन सड़क निर्माण के लिए शहर की तरफ कम और डूब क्षेत्र की तरफ अधिक से अधिक जमीन लेने पर विचार किया जा रहा है। इससे शहर की तरफ सड़क के किनारे बनी अधिकाधिक मकान तो बच ही जाएंगे, मुआवजा भी कम देना पड़ेगा।
विज्ञापन




हार्बर्ट बंधे पर 30 मीटर चौड़े फोरलेन का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए वर्तमान सड़क के बीच से दोनों तरफ 15-15 मीटर पर निशाना लगाया जा रहा है। राजघाट से लेकर डोमिनगढ़ तक शहर की तरफ हार्बर्ट बंधे पर घनी आबादी बसी हुई है। वहीं राप्ती नदी की तरफ डूब क्षेत्र में भी लोगों ने मकान बनवा रखा है, लेकिन उधर संख्या कम ही है। अधिकतर स्थानों पर सड़क किनारे झुग्गी-झोपड़ी डाल कर लोग रह रहे हैं।
विज्ञापन




कुछ स्थानों पर बहुमंजिले मकान भी बने हैं। अधिकारी इन बिंदुओं पर प्रमुखता से विचार कर रहे हैं। उनका मानना है कि हार्बर्ट बंधे पर बनी सड़क के अलावा शेष जमीन डूब क्षेत्र की तरफ लेने से जहां बड़ी आबादी को राहत मिलेगी, वहीं मुआवजा भी कम देना पड़ेगा। साथ ही राप्ती और रोहिन नदी की बाढ़ से शहर को बचाने के लिए बांध भी मजबूत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीडब्ल्यूडी का एक ही खंड कराएगा निर्माण



राजघाट के हार्बर्ट बंधे से डोमिनगढ़ की 4.2 किमी लंबे फोरलेन सड़क और उसके आगे माधोपुर बंधे से ग्रीन सिटी होते हुए सोनौली रोड तक करीब दो किमी सड़क के निर्माण की स्वीकृति होने के साथ प्रथम किस्त जारी हो गई है। पहले राजघाट से डोमिनगढ़ तक फोरलेन सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड तीन और माधोपुर बंधे से ग्रीन सिटी होते हुए सोनौली रोड तक करीब दो किमी टू लेन सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दो की ओर से कराया जाना था। इस सड़क के महत्व को देखते हुए मुख्य अभियंता ने पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड द्वितीय को ही पूरा काम कराने की जिम्मेदारी से संबंधित आदेश जारी किया है।



फोरलेन पर नौ-नौ मीटर की होगी दोनों लेन



राजघाट से हार्बर्ट बंधा होते हुए डोमिनगढ़ तक 4.2 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण 216.19 करोड़ से होना है। यह फोरलेन सड़क कुल 30 मीटर चौड़ी बनेगी। इसमें दोनों लेन नौ-नौ मीटर चौड़ा रहेगी। दोनों लेन के बीच में ढाई मीटर का डिवाइडर बनेगा। सड़क के दोनों तरफ डेढ़ मीटर का नाला व एक मीटर का डक्ट बनाया जाएगा। इसके साथ ही डेढ़ मीटर का डिवाइडर और दोनों तरफ फुटपाथ का निर्माण भी कराया जाना है।




वर्जन



हार्बर्ट बंधा फोरलेन और माधोपुर बंधा से सोनौली रोड तक की सड़क के निर्माण के लिए सीमांकन कराया जा रहा है। हार्बर्ट बंधा फोरलेन निर्माण को लेकर 30 मीटर पर सीमांकन कराया जा रहा है। सड़क भी आसानी से बन जाए और मुआवजा भी कम देना पड़े, इस पर भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए शहर क्षेत्र की तरफ कम और ज्यादा से ज्यादा डूब क्षेत्र की तरफ जमीन लेने पर मंथन किया जा रहा है।



-हेमराज सिंह, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed