फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wife cuts off genitals, condition critical

Gorakhpur News: पत्नी ने काट दिया गुप्तांग, हालत गंभीर

Fri, 26 Sep 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 26 Sep 2025 01:55 AM IST
सार

संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र में पत्नी ने विवाद के बाद पति का गुप्तांग काट दिया। गंभीर रूप से घायल पति अस्पताल में भर्ती है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Wife cuts off genitals, condition critical

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी रोसया बाजार (संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के एक गांव में विवाद के बाद बुधवार की रात पत्नी ने धारदार हथियार से पति (32) का गुप्तांग काट दिया। गंभीर हालत में पीड़ित पति को निजी अस्पताल में भर्ती में कराया गया।
विज्ञापन

फिलहाल व्यक्ति की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। बृहस्पतिवार को उसने थाने में तहरीर देकर पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के हाटा निवासी महिला की शादी धनघटा थाना क्षेत्र में लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी। पति के अनुसार पत्नी से उसका विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

चार माह से पत्नी बिना किसी को कुछ बताए लापता थी। पति का आरोप है कि 22 सितंबर को वह घर पर आई और रात करीब 9 बजे जब वह सोया था तो धारदार हथियार से उसका गुप्तांग काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन और आसपास के लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम ने चार टांके लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद उसकी जान बचाई। ग्रामीणों की मानें तो दोनों के जुड़वा बच्चे हैं जो अपने पिता और दादा-दादी के पास ही रहते हैं। घटना के समय पति जानवरों के बाड़े में सोया था।

पत्नी रात में घर पर पहुंची और उसका गुप्तांग काट दिया। अगले दिन पत्नी फिर गोरखपुर चली गई। घटना के बाद से पीड़ित निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहा है। बृहस्पतिवार को उसने धनघटा थाने में तहरीर देकर अपने व परिजनों के जानमाल का खतरा बताते हुए पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ जेपी दुबे ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है, मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed