फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wife cremated husband in Gorakhpur know her sad story

भावुक कर देने वाली है इस दंपती की कहानी, बेटे के रहते पति की मौत पर पत्नी ने दी मुखाग्नि

Wed, 25 Nov 2020 09:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 Nov 2020 09:29 PM IST
सार

बेटे व बहू की प्रताड़ना से तंग आकर बुजुर्ग दंपती ने छोड़ दिया था घर
दोनों नतिनी के घर रह रहे थे, मंगलवार रात पति की बीमारी से हुई थी मौत

विज्ञापन
Wife cremated husband in Gorakhpur know her sad story
महिला ने पति को दी मुखाग्नि - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खोराबार इलाके के हक्काबाद में अपनी नतिनी के घर रह रही वृद्ध महिला ने बेटे को मां-बाप की सेवा न करने की अनोखी सजा दी। महिला ने बेटे से पिता को मुखाग्नि देने का हक छीन लिया। खुद महिला राप्ती तट के घाट पहुंची और पति को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन


बेटे व बहू की प्रताड़ना से तंग आकर वृद्ध महिला व उनके पति ने छह माह पूर्व घर छोड़ दिया था। दोनों अपनी नतिनी के घर रह रहे थे। मंगलवार की रात पति की बीमारी से मौत हो गई। इस घटना की चर्चा बुधवार को पूरे दिन इलाके में होती रही। लोग बेटे व बहू को कोस रहे थे और वृद्ध महिला के कदम की सराहना कर रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गगहा क्षेत्र के बिठुआ दक्षिण टोला निवासी रामदेव (70) एवं उनकी पत्नी लवंगी देवी को उनके बेटे सूरज एवं बहू रजनी देवी अक्सर प्रताड़ित करते थे। छह माह पहले रामदेव व उनकी पत्नी लवंगी देवी घर छोड़कर खोराबार के हक्काबाद निवासी नतिनी (बेटी की पुत्री) पिंकी देवी पत्नी अरविंद के घर चले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहू को लौटाया वापस

दोनों तभी से नतिनी के घर रह रहे थे। नतिनी व उसका पति दोनों की सेवा कर रहे थे। जानकारी होने के बाद भी बेटे व बहू कभी उनका हालचाल तक लेने नहीं आए। इधर एक माह पूर्व रामदेव बीमार हो गए।

नतिनी उनका इलाज करवा रही थी। इसी बीच मंगलवार की देर रात रामदेव की मौत हो गई। सूचना बेटे व बहू को दी गई, लेकिन बेटे ने शव लाने के लिए अपनी पत्नी को भेज दिया। बेटा सूरज हाल ही में दुबई से लौटा है और घर पर ही है।

बेटे के नहीं आने से क्षुब्ध लवंगी देवी ने बहू को वापस लौटा दिया। खुद विशुनपुर गांव के समीप राप्ती नदी के तट पर पति को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान रिश्तेदार, हक्काबाद की ग्राम प्रधान के पति लालबहादुर यादव सहित गांव के कई लोग मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed