{"_id":"6a73a2b35d69aa4eea03fbde","slug":"wife-and-in-laws-accused-of-abetment-to-suicide-mother-submits-written-complaint-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1409194-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पत्नी और ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, मां ने दी तहरीरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पत्नी और ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, मां ने दी तहरीरी
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर चारफाटक निवासी अमरनाथ यादव (27) की आत्महत्या के मामले में उसकी मां ने पत्नी समेत छह लोगों पर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक की मां रंभा देवी ने तहरीर में बताया कि उनके बेटे अमरनाथ की शादी वर्ष 2025 में जंगल हकीम नंबर एक, पादरी बाजार निवासी युवती से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही बहू बेटे को प्रताड़ित करने लगी थी। यही नहीं पत्नी और उसके मायके के लोग पैसों व संपत्ति में हिस्से की मांग करते थे और विरोध करने पर धमकी देते थे। शादी के करीब 18 दिन बाद ही बेटे की पत्नी बिना जानकारी दिए अपने मायके के एक रिश्तेदार के साथ घर से गहने, नकदी और अन्य सामान लेकर चली गई थी। ससुराल वापस आने की बात पर लगातार धमकी दी जाती थी।
रंभा देवी ने आरोप लगाया कि पत्नी और उसके मायके वालों की प्रताड़ना से अमरनाथ तनाव में रहने लगा था। एक दिन फोन पर पत्नी ने उसे गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। आरोप है कि अमरनाथ ने परेशान होकर कहा था कि यदि प्रताड़ना बंद नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगा। तहरीर के अनुसार, एक अगस्त की रात अमरनाथ काफी देर तक रोता रहा और पत्नी व ससुराल वालों को अपनी जिंदगी बर्बाद करने का जिम्मेदार बता रहा था। उसी रात उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।