फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Who will be included in the Municipal Corporation Executive? decision today

Gorakhpur News: नगर निगम कार्यकारिणी में कौन होगा शामिल? फैसला आज

Wed, 14 Aug 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 14 Aug 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Who will be included in the Municipal Corporation Executive? decision today
- सपा के तीन दावेदार, भाजपा सभी छह पदों पर लड़ा सकती है चुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों का निर्वाचन बुधवार को बोर्ड की बैठक में होगा। सपा ने पहले ही तीन दावेदारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा की ओर से नाम घोषित नहीं हुए हैं। ऐसे में यदि सपा से भाजपा की सहमति बन गई तो ठीक वरना वोटिंग के जरिए फैसला होगा। सपा ने रमेश यादव, चंद्रभान प्रजापति व शहाब अंसारी को दावेदार बनाया है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा सभी छह पदों पर चुनाव लड़ा सकती है।
एक पद पर जीत के लिए 13 से 14 सदस्यों का समर्थन चाहिए। ऐसे में सदन में 18 सदस्यों वाली सपा के लिए एक पद पर कोई संशय नहीं है। वहीं भाजपा के पास खुद के साथ निर्दलियों को मिलाकर 56 के समर्थन की बात कही जा रही है। ऐसे में यदि वह सभी छह सदस्यों के लिए दावेदारी करती है तो वह चार से पांच पदों पर जीत की स्थिति में है। एक पद पर जोड़तोड़ से ही जीत मिल सकेगी। नगर निगम कार्यकारिणी की 10 अगस्त को हुई बैठक में कार्यकारिणी के 12 सदस्यों में से छह सदस्य लाटरी के जरिये बाहर हो गए थे। इनमें भाजपा के पांच और सपा के एक सदस्य शामिल हैं। भाजपा से देवेन्द्र गौड़ पिंटू, रणंजय सिंह जुगनू, मनु जायसवाल, विश्वजीत त्रिपाठी, आनंदवर्धन तो सपा के विजेन्द्र अग्रहरि बाहर हुए हैं।
विज्ञापन

नए सदस्यों के निर्वाचन के लिए उम्मीदवारी को लेकर भाजपा के बेनीगंज स्थित कार्यालय पर पूरे दिन गहमा गहमी बनी रही, लेकिन देर शाम तक नाम नहीं तय हो सके। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 14 पार्षदों के नामों की सूची लखनऊ भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed