फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Who was cremated considering it to be his wife's body...she was found alive in Jhansi

Gorakhpur News: जिसे पत्नी का शव समझ कर दिया अंतिम संस्कार..वह झांसी में जिंदा मिली

Sun, 23 Jun 2024 03:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Who was cremated considering it to be his wife's body...she was found alive in Jhansi
उरुवा बाजार इलाके में 19 जून को जिसकी हत्या कर फेंके गए शव को बांसगांव के उस्का बाजार निवासी रामसुमेर (60) ने पत्नी फूलमती (40) का बताकर अंतिम संस्कार कर दिया था, वह झांसी में जिंदा मिली। शनिवार को इस हत्याकांड में नया मोड़ आने के बाद पुलिस भी परेशान है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर जिसका शव मिला, वह कौन थी। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

उरुवा बाजार इलाके के चचाई राम गांव के पास 19 जून की सुबह एक महिला का शव मिला था। पहचान के बाद रामसुमेर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया और जांच आगे बढ़ाई। रामसुमेर ने तब पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी फूलमती 15 जून को मायके से ससुराल आने के लिए निकली और तभी से लापता थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

अभी तक पुलिस शव, फूलमती का मानकर जांच कर रही थी। उसके जिंदा मिलने के बाद पुलिस अब शव का फोटो आस-पास के जिलों के थानों में भिजवाकर शिनाख्त करवाने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार तोमर ने बताया कि पुलिस फूलमती के मोबाइल नंबर के जरिये हत्या के आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी। फूलमती का मोबाइल फोन चालू था, उसे ट्रेस कर पुलिस ने पहले सुल्तानपुर के शुभम को झांसी रेलवे प्लेटफॉर्म से पकड़ा। शुभम ने बताया कि उसके साथ ही फूलमती गोरखपुर से झांसी आई है। यह सुनकर पुलिस हैरान रह गई। फिर दोनों को रेलवे प्लेटफॉर्म पर ही हिरासत में लेकर गोरखपुर आई।

एसपी दक्षिणी ने बताया कि फूलमती से पूछताछ कर उसे पति रामसुमेर के साथ ससुराल भेज दिया गया। जिस महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली है, उस मामले में कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed