फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   While talking to Bhojpuri actress on video call, he blew himself up with a pistol

Gorakhpur News: भोजपुरी अभिनेत्री से वीडियो कॉल पर बात करते पिस्टल से उड़ा लिया अपना भेजा

Thu, 01 Aug 2024 06:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
While talking to Bhojpuri actress on video call, he blew himself up with a pistol
गोरखपुर। पिपराइच नगर पंचायत के संविदा कर्मी अखिलेश शर्मा (28) ने मंगलवार की देर रात वीडियाे कॉल पर भोजपुरी अभिनेत्री से बात करते हुए कनपटी पर पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली चलने की आवाज आने पर अभिनेत्री ने ही घटना की जानकारी उसकी पत्नी को दी। पत्नी की सूचना पर गुलरिहा पुलिस ने सरैया पेट्रोल पंप के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर संविदा कर्मी का शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन




बुधवार को अखिलेश की पत्नी किरन की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गगहा इलाके की निवासी भोजपुरी अभिनेत्री और उसके दो बेटों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




पत्नी किरन का आरोप है कि भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर चुकी महिला, अखिलेश से संबंध बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रुपये की मांग करती थी। उसके दोनों बेटे भी अखिलेश को हत्या की धमकी दे रहे थे। इस वजह से यह घटना हुई। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, बांसगांव क्षेत्र के बहुरीपार गांव निवासी अखिलेश शर्मा गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर एक में किराए के मकान में पत्नी किरन के साथ रहता था। मंगलवार को वह पिपराइच डयूटी पर गया था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि देर रात 11 बजे अखिलेश की दोस्त भोजपुरी अभिनेत्री ने फोन कर बताया-तुम्हारा पति अपने आपको खत्म करने की योजना बना रहा है।




जानकारी मिलते ही पत्नी ने तत्काल डायल 112 नंबर पर पुलिस से सहायता मांगी। छानबीन के बाद पता चला कि क्षेत्र के सरैया पेट्रोल पंप के सामने निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास एक कार खड़ी है। मौके पर परिजन और पुलिस पहुंची, तब तक अखिलेश शर्मा खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed