{"_id":"660d02ad479a5885c408cf76","slug":"while-chatting-on-mobile-in-gorakhpur-brother-caught-sister-and-attacked-her-with-a-knife-2024-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मोबाइल पर बहन कर रही थी चैटिंग, भाई ने पकड़ा- जानिए फिर क्यों बहन को ले जाना पड़ा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मोबाइल पर बहन कर रही थी चैटिंग, भाई ने पकड़ा- जानिए फिर क्यों बहन को ले जाना पड़ा अस्पताल
Wed, 03 Apr 2024 01:16 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:16 PM IST
विज्ञापन
मैकेनिक पर चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
दोस्त से फोन पर चैटिंग कर रही युवती को भाई ने देख लिया। विरोध करने पर दोनों में कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर भाई ने किचन से चाकू लाकर पीठ पर हमला कर दिया। परिजन की मदद से रामगढ़ताल पुलिस जिला अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवती को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में तहरीर न मिलने पर पुलिस मंगलवार की सुबह आरोपित का शांतिभंग में चालान कर दिया। युवती का परिवार रुस्तमपुर में किराए पर कमरा लेकर रहता है। सोमवार की रात में वह फोन पर अपने दोस्त से चैटिंग कर रही थी।
विज्ञापन
बड़े भाई ने देखा तो मोबाइल फोन चेक करने लगा। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर भाई ने चाकू से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे मकान मालिक ने पीठ से खून निकलता देख डायल 112 पर घटना की जानकारी दे दी।
विज्ञापन