UP Election 2022: गोरखपुर में आज तय होगा चुनावी मैदान में किन प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला
गोरखपुर में नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिले की गोरखपुर ग्रामीण सीट ही ऐसी है, जहां 16 प्रत्याशी हैं। ऐसे में नाम वापसी वाले दिन यदि किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया तो इस विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम के दो-दो बैलेट यूनिट (बीयू) लगाने पड़ेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में किन-किन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा, बुधवार को इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी। निर्वाचन आयोग से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवारों के नाम वापसी का समय तय है।
इसके बाद विधानसभा क्षेत्रवार, उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार हो जाएगी। फिलहाल, सोमवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में 116 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए हैं, जबकि 32 पर्चे खारिज हो गए। गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 10 प्रत्याशियों के पर्चे अवैध पाए गए। पिपराइच, गोरखपुर ग्रामीण व चौरीचौरा में पांच-पांच पर्चे निरस्त हुए। कैंपियरगंज में दो, सहजनवां में चार व चिल्लूपार में एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज हुआ। खजनी और बांसगांव विधानसभा सीट के लिए सभी प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए।
ग्रामीण में दो ईवीएम लगेंगे या नहीं, इसका फैसला भी आज
गोरखपुर में नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिले की गोरखपुर ग्रामीण सीट ही ऐसी है, जहां 16 प्रत्याशी हैं। ऐसे में नाम वापसी वाले दिन यदि किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया तो इस विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम के दो-दो बैलेट यूनिट (बीयू) लगाने पड़ेंगे। ईवीएम के एक बैलेट यूनिट में 15 प्रत्याशियों के ही नाम दर्ज हो सकते हैं। 16वां बटन नोटा (इनमें से कोई नहीं) का होता है। यानी प्रत्याशियों की संख्या 15 से अधिक हुई तो संबंधित विधानसभा क्षेत्र में दो-दो बीयू लगानी पड़ेगी।
बीयू में सबसे आखिरी का नीला बटन नोटा
ईवीएम के बैलेट यूनिट में सबसे आखिरी का नीले रंग का 16वां बटन नोटा का होता है। यदि किसी मतदाता को संबंधित विधानसभा क्षेत्र में दावेदारी करने वाले सभी उम्मीदवारों में से कोई भी पसंद नहीं आता है तो वह नीले रंग का नोटा का बटन दबा सकता है।
अभी इस विधानसभा क्षेत्र में इतने उम्मीदवार...
कैंपियरगंज- 13
पिपराइच- 15
गोरखपुर शहर- 13
गोरखपुर ग्रामीण- 16
सहजनवां- 15
खजनी- 11
चौरीचौरा- 14
बांसगांव- 9
चिल्लूपार- 10
कुल- 116