फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   When son bitten by dog, he killed him with a licensed revolver.

Gorakhpur News: बेटे को कुत्ते ने काटा तो मार दी गोली, केस दर्ज

Tue, 13 Feb 2024 11:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 13 Feb 2024 11:27 AM IST
सार

सहारा इस्टेट में सोमवार दोपहर बच्चे को पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने काट लिया। घटना से नाराज पिता ने लाइसेंसी रिवाल्वर से कुत्ते को दो गोलियां मार दीं, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी घर पर नहीं था।

विज्ञापन
When son bitten by dog, he killed him with a licensed revolver.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में खोराबार इलाके के सहारा इस्टेट में सोमवार दोपहर बच्चे को पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने काट लिया। घटना से नाराज पिता ने लाइसेंसी रिवाल्वर से कुत्ते को दो गोलियां मार दीं, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी घर पर नहीं था।

विज्ञापन


कुत्ते के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सोसाइटी की ओर से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले आरोपी युवक को भी कुत्ते ने काट लिया था। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक के बेटे को कुत्ते ने दांत लगा दिया। इसके बाद बच्चा रोने लगा। इससे नाराज होकर आरोपी घर से रिवाल्वर लेकर कुत्ते को खोजने लगा। दोपहर एक बजे के करीब स्थानीय बच्चे पार्क में खेल रहे थे। वहीं कुछ बुजुर्ग धूप में बैठे थे। इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा और परिसर में घूम रहे काले रंग के कुत्ते को लाइसेंसी रिवाल्वर से दो गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलने से पूरे परिसर में दहशत फैल गई। खेल रहे बच्चे और बुजुर्ग डर से घर भाग गए। स्थानीय लोगों के अनुसार यह कुत्ता परिसर में ही रहता था। किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता था। खेल-खेल में आरोपी के बच्चे को कुत्ते का दांत लग गया।

उधर, घटना के बाद पशुओं पर काम करने वाली एक संस्था भी मौके पर पहुंचकर पुलिस के साथ जांच पड़ताल की। सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया कि खोराबार थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed