फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   When the humidity increased, power cuts also started in gorakhpur, 15 thousand families kept getting scorched

गर्मी : जानिए इस वजह से गोरखपुर शहर में भी बिजली के लिे तरस रहे लोग, पंद्रह हजार परिवार थे प्रभावित

Sun, 14 Apr 2024 01:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 14 Apr 2024 01:48 PM IST
विज्ञापन
When the humidity increased, power cuts also started in gorakhpur, 15 thousand families kept getting scorched
बेतियाहाता में प्रदर्शन करते स्थानीय लोग व समझाते पार्षद - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के टाउनहाल उपकेंद्र के नार्मल बिजली घर से जुड़े करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ी। सुधार कार्य के नाम पर छह घंटे की घोषित कटौती होनी थी, लेकिन आठ घंटे तक बिजली गुल रही। इससे नार्मल बिजली उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति गुल रही।
विज्ञापन


सबसे अधिक दिक्कत जगन्नाथपुर फीडर से जुड़े 4500 उपभोक्ताओं को उठानी पड़ी। सुबह 10 बजे गुल हुई बिजली शाम साढ़े सात बजे के बाद शुरू हो सकी। बिजली कटौती से लोग काफी परेशान रहे।
विज्ञापन

बिजली निगम ने सुबह 10 बजे छह घंटे की आपूर्ति बाधित करने की सूचना दी थी, लेकिन शाम चार बजे के बाद से बिजली आने का इंतजार बढ़ता गया।

बिजली कटौती के दौरान एसी, कूलर, पंखे बंद होने से लोग गर्मी से बेहाल हुए तो पानी का भी संकट आ गया।

नार्मल उपकेंद्र में राजघाट, तुर्कमानपुर, महेवा, नौसढ़, जगन्नाथपुर एवं टीडीएम फीडर में बिजली आपूर्ति बाधित रही। पांच फीडरों की बिजली आपूर्ति शाम 6:45 बजे बहाल हुई, जबकि जगन्नाथपुर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को शाम 7:19 बजे बिजली मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग की ओर से लगातार कटौती के कारण लोगों के घरों में इन्वर्टर की बैटरी जवाब दे गई तो पंखे, कूलर बंद होने लगे। शाम को धूप कम हुई तो लोग घरों से निकलकर छतों पर पहुंचे। विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के एसडीओ बिपिन सिंह ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के कारण सुबह 10 से शाम चार बजे तक बिजली कटौती प्रस्तावित थी, आपूर्ति बहाल करने में देर हो गई।

बच्चे को गर्मी में झेलना पड़ा
जगन्नाथपुर के अंकित तिवारी ने बताया कि बच्चे की तबीयत खराब थी। सुबह से लेकर शाम तक बच्चे को फीवर और पेट दर्द की वजह से काफी दिक्कत उठानी पड़ी। घर वाले बच्चे को जमीन पर लेटाकर हाथ से बिजली का पंखा डुलाते रहे।

घर में पानी की बूंद के लिए तरस गए
वहीं, उपभोक्ता प्रियंका त्रिपाठी ने बताया कि घर में बाहर से रिश्तेदार आए थे। मुज्यमंत्री के शहर में इतनी कटौती से ताना मारते रहे। सुबह से लेकर शाम तक कटौती होते रही। पानी की बूंद तक के लिए तरस गए थे। खरीद कर पीने के पानी का बोतल लाना पड़ा।

लोड पड़ते ही जवाब दे गया ट्रांसफार्मर
विद्युत उपकेंद्र खोराबार से जुड़े सिक्टौर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को शनिवार को बिजली कटने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। फोरलेन निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग ने सुबह 10 बजे बिजली कटवाई थी। कार्य के बाद लोक निर्माण अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति शुरू करने की सूचना दी।

आपूर्ति बहाल करते ही सिक्टौर का ट्र्रांसफार्मर जल गया और घरों की बत्ती तत्काल गुल हो गई। बिजली कर्मियों के अनुसार बिजली आपूर्ति शुरू होते ही लोगों ने बत्ती पंखा के साथ बिजली के मोटर भी शुरू कर दिया और ओवरलोड ट्रांसफार्मर जल गया। एसडीओ अच्छेलाल पटेल ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई है, जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।

...तो दूसरे फीडर से मिल जाएगी बिजली
गोरखपुर। 33/11 केवि विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड के अंतर्गत तकनीकी कार्यों के लिए शनिवार को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति प्रभावित रही। 11 केवी फीडर फेज-3 एवं दूरदर्शन पर नवनिर्मित आरएमयू को चालू कराने के लिए 11 केवी फीडर फेज-3, दूरदर्शन, रामजानकीनगर एवं मोतीपोखरा क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित रही।


अधिशासी अभियंता अनिनाश गौतम ने बताया कि दो फीडर में रिंग मेन यूनिट को बदला गया। इससे एक फीडर में आपूर्ति बंद होगी तो उस क्षेत्र में दूसरे फीडर से आपूर्ति शुरू की जा सकेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed