{"_id":"6621ba1df790502fc600a716","slug":"when-the-feeder-was-being-made-someone-connected-the-wires-a-fault-happened-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-530510-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जब बना रहे थे फीडर तो किसी ने सटा दिए तार, हो गया फाल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जब बना रहे थे फीडर तो किसी ने सटा दिए तार, हो गया फाल्ट
Fri, 19 Apr 2024 05:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। विद्युत उपकेंद्र मोहद्दीपुर में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति की खुन्नस के कारण बिछिया क्षेत्र के लोगों को बिजली आपूर्ति दो घंटे देर से मिली। मरम्मत कार्याें के लिए पांच घंटे के लिए बिजली आपूर्ति काटी गई थी, लेकिन लोगों को सात घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बिजली निगम ने नया फीडर बनाने के लिए सुबह 11 से शाम चार बजे तक बिजली कटौती की घोषणा की थी। इस दौरान नया फीडर बनाने का कार्य चल रहा था और किसी ने पुरानी लाइन के दो तारों के आपस में सटा दिया और शाम चार बजे आपूर्ति बहाल होते ही फाल्ट से लाइन बंद हो गई।
बिजली आपूर्ति शुरू करते ही फाल्ट हो गया तो आपूर्ति बहाल के लिए फाल्ट वाले स्थानों को खोजा गया। उसके बाद इंसुलेटर लगाकर आपूर्ति शुरू की। इतना करने में दो घंटे समय बीत गया। मोहद्दीपुर में नार्थ फीडर पर 300 एंपीयर लोड है और गर्मी में ओवरलोड से बार-बार लोकल फॉल्ट की आशंका है। इस कारण मोहद्दीपुर में नार्थ टू फीडर बनाकर उस पर 100 एंपीयर लोड शिफ्ट करने का कार्य चल रहा है। इसी कारण बिजली कटौती की गई थी।
बिजली निगम के अधिशासी अभियंता लवलेश कुमार ने बताया कि नए फीडर बनाने के दौरान लिए गए शटडाउन के बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई तो पुरानी लाइन के तारों के सट जाने से फॉल्ट हो गया। यहा पता नहीं चला कि दो तारों को किसने सटाया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -