फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   When the crane moved, the road from the court to the Kali temple became wider.

Gorakhpur News: क्रेन चली तो कचहरी से काली मंदिर तक चौड़ी हो गई सड़क

Sat, 21 Feb 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 21 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
When the crane moved, the road from the court to the Kali temple became wider.
नगर निगम ने गोलघर से शुरू की अतिक्रमण हटाने के अभियान की शुरुआत
विज्ञापन

वाहनों व ठेलों को क्रेन से उठाया, गंदगी फैलाने पर आठ दुकानों से वसूला 6500 रुपये जुर्मान


गोरखपुर। महानगर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने शुक्रवार को कचहरी चौराहे से काली मंदिर तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर निगम की क्रेन ने सड़क पर खड़ी गाड़ियों और ठेलों को उठाना शुरू किया तो कचहरी से काली मंदिर तक सड़क चौड़ी दिखने लगी। अभियान के दौरान नगर निगम ने गंदगी फैलाने पर आठ दुकानदारों का कुल 6500 रुपये का चालान किया।

शाम लगभग 04:10 बजे कचहरी चौराहे से अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। पहले अनाउंसमेंट किया गया कि सड़क किनारे खड़े वाहनों को तत्काल पार्किंग में लगा दें। कई लोगों ने स्वयं ही अपने वाहन हटाने शुरू कर दिए। इसके बाद दौरान प्रवर्तन दल, ट्रैफिक पुलिस व थाने की पुलिस टीम भी वाहनों को हटवाने में जुट गई। पहले तीन दोपहिया वाहनों को हटाया गया।
विज्ञापन

नगर निगम की क्रेन से गाड़ियां उठाए जाने पर दुकानदारों और वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। आगे बिजली ऑफिस के पास एक वाहन उठाए जाने पर उसके स्वामी ने विरोध किया लेकिन नियमों के तहत वाहन नहीं छोड़ा गया। अभियान के दौरान सड़क पर गंदगी फैलाने वालों को चेतावनी दी गई। दुकानदारों को कूड़ा डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए। लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों से सड़क पर वाहन न खड़ा करने की अपील की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलघर क्षेत्र में मंगलम टावर के सामने और सड़क उसपार एक निजी होटल के बाहर सड़क पर लगे ठेले हटवाए गए। इसे निगम की टीम अपने कब्जे में लेकर सरकारी ट्राॅली में रखवाकर ले गई। बलदेव प्लाजा के पास भी अनाउंसमेंट कर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया गया। वहीं सड़क पर खड़ी बस्ती जिले के नंबर की एक चार पहिया गाड़ी का चालान भी किया गया।
नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से चलाया गया यह अभियान शुक्रवार देर शाम तक कचहरी चौराहे से काली मंदिर तक जारी रहा। कार्रवाई के बाद मार्ग की चौड़ाई बढ़ी और यातायात सुचारु होता नजर आया, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सहायक नगर आयुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। इस दौरान मौके पर गोलघर के चौकी इंचार्ज, पांच पुलिस कांस्टेबल और ट्रैफिक पुलिस के साथ नगर निगम के अधिकारी व प्रवर्तन दल की मौजूदगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed