फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   When sparks started coming out from the wheel in the sleeper coach of Bihar Sampark Kranti Express going from Darbhanga to New Delhi, the passengers got scared.

Gorakhpur News: धुंआ उठते ही दहशत में आए यात्री...पहले नीचे कूदे फिर पूछे क्या हुआ

Sun, 11 Jun 2023 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
When sparks started coming out from the wheel in the sleeper coach of Bihar Sampark Kranti Express going from Darbhanga to New Delhi, the passengers got scared.
उड़ीसा रेल हादसे के चलते चिंगारी देख डर गए...कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में पहिए से जब चिंगारी निकलने लगी तो यात्री दहशत में आ गए। उड़ीसा रेल हादसे से भी उनके मन में दहशत थी। अचानक ट्रेन भी रुक गई। ऐसे में यात्री पहले कोच से नीचे कूदने लगे और इसके बाद जानने की कोशिश करने लगे कि मामला क्या है?
कुछ दिन पहले हुए उड़ीसा रेल हादसे के चलते ट्रेन में बैठे यात्री डर गए। यात्रियों ने बताया कि जैसे ही चिंगारी निकलने की सूचना मिली तो वे डर गए। ट्रेन चलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार अमित सिंह और सहजनवां थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्र भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि डर के चलते कुछ यात्री परिजनों के साथ सामान लेकर भीटी रावत हाईवे पर पहुंच गए और वाहन पकड़ कर आगे की यात्रा पर निकल गए।
विज्ञापन

दरअसल, गर्मी के समय में ट्रेनों के कोच के पहियों के जाम होने और चिंगारी निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसके पहले भी कई ट्रेनों में इस तरह की घटनाएं हुई हैं। छह जून को गोरखपुर से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहिये से सरदारनगर में धुंआ उठने लगा था। इसकी वजह से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से लोको पायलटों और गार्ड ने पहिया को ठीक किया। इन सबके बीच करीब आधे घंटे तक ट्रेन स्टेशन के आउटर पर खड़ी थी। संयोग था कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस पर यात्रियों और रेल प्रशासन ने राहत की सांस ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------



पनवेल एक्सप्रेस के पहिये में भी उठा था धुंआ
28 मार्च को मुंबई जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस में भी धुंआ उठने की शिकायत मिली थी। गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस के पॉवर कार के पहिये से धुंआ निकलने से अफरा-तफरी मच गई थी। इसकी वजह से पीपीगंज स्टेशन पर करीब एक घंटा 10 मिनट तक ट्रेन रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed