{"_id":"694ae376031189fcf008b174","slug":"when-she-didnt-receive-the-settlement-money-the-woman-fabricated-a-story-about-a-plot-to-burn-her-alive-the-audio-recording-has-gone-viral-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1174205-2025-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: समझौते की रकम नहीं मिली तो महिला ने रची जलाकर मारने की साजिश की कहानी, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: समझौते की रकम नहीं मिली तो महिला ने रची जलाकर मारने की साजिश की कहानी, ऑडियो वायरल
Wed, 24 Dec 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:16 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर महिला पर 60 हजार रुपये में समझौता कर बयान बदलने का दबाव था। कोर्ट में बयान देने के बाद जब आरोपियों की ओर से रकम नहीं दी गई तो महिला ने दबाव बनाने के लिए पहले मारपीट और फिर गाड़ी से कुचलने की कोशिश की तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला की ओर से पुलिस को दी गई सूचना जांच में संदिग्ध पाई गई है। आरोप है कि महिला ने चोरी और छेड़खानी के एक पुराने मामले में समझौते की तय रकम 60 हजार रुपये नहीं मिलने पर गांव के ही दो युवकों पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश की झूठी सूचना डायल 112 पर दे दी।
मामले में अगले दिन महिला की बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। अब महिला पर कार्रवाई की तैयारी पुलिस कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि 22 सितंबर की रात गांव में ड्रोन और चोर की सूचना के चलते लोग पहरा दे रहे थे।
वह भी घर के बाहर अन्य महिलाओं के साथ बातचीत कर रही थीं। रात करीब साढ़े बारह बजे जब वह घर के भीतर सोने गईं तो कमरे में पहले से दो अज्ञात युवक मौजूद थे। आरोप है कि एक युवक ने उनका मुंह दबा लिया जबकि दूसरे ने छेड़खानी की। जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों ने उसके हाथ-पांव बांध दिए और बिस्तर के नीचे रखे चार हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
जाते समय कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर वे भाग गए थे। पुलिस के मुताबिक मामले में प्राथमिकी दर्ज कर महिला ने न्यायालय में धारा 164 के तहत दिए गए बयान में अपने आरोपों से मुकर गई। इसके बाद विवेचक ने प्रकरण में फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर महिला पर 60 हजार रुपये में समझौता कर बयान बदलने का दबाव था। कोर्ट में बयान देने के बाद जब आरोपियों की ओर से रकम नहीं दी गई तो महिला ने दबाव बनाने के लिए पहले मारपीट और फिर गाड़ी से कुचलने की कोशिश की तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद सोमवार दोपहर महिला ने बाइक सवार दो युवकों पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मामले की जांच ही कर रही थी कि इसी बीच एक ऑडियो वायरल हो गया। ऑडियो में महिला दूसरी महिला से कह रही है कि गांव वालों ने समझौता तो करा दिया लेकिन 60 हजार रुपये नहीं मिले, अब वह तहरीर देकर सबको जेल भेजवाएगी।
वायरल ऑडियो और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच में महिला की ओर से लगाए गए आरोप गलत पाए गए हैं: रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ