{"_id":"6a272f4fe44583590303c456","slug":"when-he-was-not-found-present-at-his-duty-place-during-inspection-the-officials-got-the-matter-investigated-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1348186-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा : परीक्षा ड्यूटी से गायब मिलीं महिला एसआई, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा : परीक्षा ड्यूटी से गायब मिलीं महिला एसआई, निलंबित
विज्ञापन
गोरखपुर। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में महिला उपनिरीक्षक (एसआई) चंदा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर अनुपस्थित पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। महिलाओं की सुरक्षा और परीक्षा की निगरानी के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। इसी क्रम में एसआई चंदा कुमारी की ड्यूटी भी लगाई गई थी। निरीक्षण के दौरान उनके ड्यूटी स्थल पर मौजूद न मिलने पर अधिकारियों ने मामले की जांच कराई।
प्रारंभिक जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि भर्ती परीक्षा जैसी संवेदनशील और महत्वपूर्ण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।