फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   When he refused to go abroad with him, he killed his wife and kept sleeping next to her.

Gorakhpur News: साथ परदेस जाने से इनकार किया तो कर दी पत्नी की हत्या, बगल में ही सोया रहा

Thu, 21 Dec 2023 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
When he refused to go abroad with him, he killed his wife and kept sleeping next to her.
- गला दबाकर हत्या की आशंका, शाम को हुआ था पति-पत्नी में विवाद, सुबह लाश मिली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र के गनौरी गांव में मंगलवार की रात एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। हरियाणा के सोनीपत में रहकर मजदूरी करने वाला युवक मंगलवार को ही घर लौटा था। उसने पत्नी को भी साथ जाने को कहा, पत्नी के इनकार पर विवाद गया था। इसी विवाद में उसने पत्नी की हत्या कर दी। वह शव के बराबर में ही लेटा रहा। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर अनहोनी की आशंका में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तुड़वाकर पुलिस कमरे में दाखिल हुई तो युवक शव के बगल में ही सोया मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत की पुष्टि हुई है।

हरपुर-बुदहट थानाक्षेत्र के गनौरी निवासी मुन्नीलाल बेलदार के तीन बेटों में सबसे छोटे अनिल बेलदार (30) की शादी तीन वर्ष पहले खलीलाबाद कोतवाली के महदेवा गांव में प्रियंका (28) से हुई थी। अनिल हरियाणा के सोनीपत में मजदूरी करता है और प्रियंका गनौरी में रहती थी। मंगलवार को अनिल सोनीपत से घर लौटा था। शाम को अनिल ने प्रियंका से सोनीपत में साथ रहने को कहा तो उसने मना कर दिया। प्रियंका के इनकार पर विवाद हो गया। भोजन के बाद रात में दोनों कमरे में सोने चले गए।
विज्ञापन



बुधवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मुन्नीलाल ने बहू प्रियंका को आवाज दी। कई बार आवाज देने पर भी कोई आहट नहीं मिली तो मुन्नीलाल ने बेटे को आवाज लगाई इस कमरे के भीतर से ही डांट दिया और दरवाजा नहीं खोला। अनहोनी की आशंका में मुन्नीलाल ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे की कुंडी तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो बिस्तर पर प्रियंका का शव पड़ा मिला। अनिल बगल में ही सोया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




शुरुआती जांच में पुलिस को प्रियंका के गले और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर हत्या की गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जांच के लिए नमूने एकत्रित किए। चोट के निशान देखकर पुलिस ने अनिल को हिरासत में ले लिया। वहीं घटना की जानकारी के बाद पहुंची प्रियंका की मां ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

000
बेटी की मौत की सूचना पर मायके से पहुंचे 50 लोग
प्रियंका की मौत की सूचना पर बुधवार सुबह खलीलाबाद के पास महदेवा स्थित उसके मायके से उसकी मां और करीब 50 अन्य लोग गनौरी गांव पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रियंका की मां और उसके साथ पहुंचे अन्य लोगों का आरोप था कि दहेज के लिए हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


......

मायके वालों की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत की पुष्टि हुई है।



- जितेंद्र तोमर, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed