{"_id":"67987679363e3b48b30fb91e","slug":"when-girl-refused-to-marry-in-gorakhpur-manbadh-burnt-her-hut-arrested-2025-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवती ने शादी से किया इनकार, फूंक दी झोपड़ी; पहले डरा-धमका के बनाता था दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवती ने शादी से किया इनकार, फूंक दी झोपड़ी; पहले डरा-धमका के बनाता था दबाव
Tue, 28 Jan 2025 11:49 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:49 AM IST
सार
पीड़ित युवती की मां ने चौरीचौरा पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बेटी के पीछे झंगहा का आकाश काफी दिनों से पड़ा है। जब बेटी नाबालिग थी, तभी से आरोपी अपनी मां के कहने पर डरा धमका कर जबरन शादी करने का दबाव बनाता रहा। इसी बीच डरा धमकाकर बेटी का आपत्तिजनक एक वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक आग
विस्तार
चौरीचौरा क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शादी करने से इन्कार किया तो पीड़िता को परिवार समेत मारने के लिए मनचले ने साथियों के साथ मिलकर उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। गनीमत रही कि परिवार समेत पीड़िता सुरक्षित बाहर आ गई। युवती की मां की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने झंगहा के आकाश निषाद, उसकी मां और दो अन्य साथियों पर दर्ज किया। सोमवार को क्षेत्र से आकाश निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
पीड़ित युवती की मां ने चौरीचौरा पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बेटी के पीछे झंगहा का आकाश काफी दिनों से पड़ा है। जब बेटी नाबालिग थी, तभी से आरोपी अपनी मां के कहने पर डरा धमका कर जबरन शादी करने का दबाव बनाता रहा। इसी बीच डरा धमकाकर बेटी का आपत्तिजनक एक वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
इसे वायरल करने की धमकी देकर वह शादी का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि तीन दिन से आरोपी अपने दो अज्ञात साथियों के साथ तमंचा लेकर गांव में घूम रहा था। एक दिन घर आकर वह तमंचा दिखाकर शादी करने की धमकी दी। मना करने पर वह नाराज हो गया। शनिवार रात में अपने साथियों के साथ सामूहिक हत्या करने की कोशिश की और झोपड़ी में आग लगा दिया। इस दौरान बगल में रहने वाले की झोपड़ी भी जल गई। किसी तरह परिवार के लोग जान बचाकर बाहर भागे हैं।
विज्ञापन
मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी आकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बहुत जल्द वे भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे: अनुराग सिंह, सीओ चौरीचौरा