फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wheat procurement has started, will also be purchased from sharecroppers

Gorakhpur News: शुरू हो गई गेहूं खरीद, बटाईदारों से भी खरीदा जाएगा

Sat, 02 Mar 2024 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement has started, will also be purchased from sharecroppers
-जिले के 114 सरकारी क्रय केंद्रों पर होगी खरीद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिले के 114 सरकारी क्रय केंद्रों पर शुक्रवार से गेहूं की खरीद शुरू हो गई। 100 क्विंटल तक गेहूं बिक्री के लिए सत्यापन की जरूरत नहीं होगी। इस खरीद सत्र में बटाईदारों के माध्यम से भी गेहूं खरीद की जाएगी। किसानों से उतराई के लिए लेबर मद में लिया जाने वाला 20 रुपये प्रति क्विंटल चार्ज एमएसपी के अलावा उनके आधार लिंक बैंक खाते में भेजा जाएगा।
एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार सिंह ने कहा कि न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना (एमएसपी) पर गेहूं खरीद का लाभ पाने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं विक्रय के बाद 48 घंटे के भीतर आधार लिंक्ड बैंक खाते में भुगतान प्राप्त करें। वर्ष 2024-25 के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य 2275 रु. प्रति क्विंटल निर्धारित है, जो पिछले वर्ष से 150 रु. प्रति क्विंटल अधिक है।
विज्ञापन

------
पंजीयन में दिक्कत हो तो मो. न. 7839565002 पर दें सूचना
यदि कृषक पंजीयन में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो मोबाइल नंबर या संबंधित तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या विपणन निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं। गेहूं कृषक पंजीयन की प्रक्रिया एक जनवरी से शुरू है। डिप्टी आरएमओ अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि गेहूूं विक्रय के लिए किसान किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे या स्वयं से अथवा सरकारी क्रय केंद्रों पर जाकर निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। सभी मंडी समितियों में भी निःशुल्क पंजीयन की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed