Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Welcomed at the Municipal Corporation on his arrival in Gorakhpur with the award

Gorakhpur News: पुरस्कार लेकर गोरखपुर आने पर नगर निगम में हुआ स्वागत

Fri, 21 Nov 2025 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Welcomed at the Municipal Corporation on his arrival in Gorakhpur with the award
जल संचय में नगर निगम को देश में तीसरा और प्रदेश में पहला स्थान मिलने के बाद मेयर डॉ मंगलेश श्री
जल संरक्षण के लिए नगर निगम को राष्ट्रपति के हाथों मिला है पुरस्कार
विज्ञापन

मेयर और नगर आयुक्त ने प्रेस वार्ता कर बताई उपलब्धि

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति से राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार प्राप्त कर लौटे मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल का बृहस्पतिवार को नगर निगम सदन हॉल में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह सम्मान निगम को शहर में तालाबों के पुनर्जीवन, सीवरेज प्रबंधन और जल संरक्षण के नवाचारों के लिए प्रदान किया गया है।
नगर निगम पहुंचने पर मेयर और नगर आयुक्त ने टीम का अभिनंदन किया और इस उपलब्धि को शहरवासियों के सहयोग का नतीजा बताया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में मेयर ने कहा कि गोरखपुर नगर निगम की ओर से शुरू किए गए कई नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। कई पुराने तालाबों की सफाई और निर्मलीकरण कर उन्हें पुनर्जीवित किया गया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार मिलना पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि निगम ने पिछले दो वर्षों में जल संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाए, जिनमें कूड़े से कंपोस्ट तैयार करने, नालों की सफाई, पानी की बर्बादी रोकने और पेयजल वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने जैसे कदम शामिल हैं। इस दौरान अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, अतुल कुमार, प्रमोद कुमार, निगम के सभी पार्षद और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed