फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Welcome to young mountaineer Nitish in gorakhpur

गोरखपुर: यूरोप महाद्वीप पर इस युवा पर्वतारोही ने लहराया था तिरंगा, घर आते ही हुआ जोरदार स्वागत

Thu, 26 Aug 2021 08:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 26 Aug 2021 08:40 PM IST
सार

नीतीश 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 8:50 पर यूरोप महाद्विप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (5842 मीटर) पर भारत का गौरव तिरंगा फहराया।

विज्ञापन
Welcome to young mountaineer Nitish in gorakhpur
युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह का गोरखपुर में जोरदार स्वागत हुआ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर 15 अगस्त को फतह कर वहां तिरंगा फहराने वाले गोरखपुर के युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह का गोरखपुर पहुचने पर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। गोरखपुर रवानगी से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनके इस अभियान के लिए शुभकामनाएं दी थी। गोरखपुर पहुंचने पर 23 साल के नीतीश का शहर के लोगों ने भी स्वागत किया और बधाई दी।।

विज्ञापन


इस अभियान के लिए पर्वतारोही नीतीश को भारत के लोकसभा अध्यक्ष स्पीकर ओम बिरला ने अपने दिल्ली आवास पर भारत का गौरव तिरंगा झंडा देकर माउंट एलब्रुस को फतह करने के लिए रवाना किया था।
विज्ञापन


नीतीश 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 8:50 पर यूरोप महाद्विप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (5842मीटर) पर भारत का गौरव तिरंगा फहराया। इस अभियान में नोवा जयसवाल इंटरप्राइजेज, प्रोजेक्ट बाला दिल्ली संस्था और सिम्पली स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने सहयोग किया। बता दें कि 26 जनवरी को पर्वतारोही नीतीश सिंह ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फरह किया था।।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर प्रथम आगमन पर पर्वतारोही नीतीश का गोरखपुर हवाई अड्डा पर स्वागत सम्मान हुआ उसी के उपलक्ष में मोहद्दीपुर, पैडलेगंज चौराहा, शास्त्री चौक पर भी स्वागत अभिनंदन किया गया। फिर पर्वतारोही नीतीश सिंह ने गोरखनाथ मंदिर में पहुंच भगवान गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।।इस दौरान मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी जी ने स्वागत व अभिनंदन किया।।

इस कार्यक्रम में नीतीश का प्रशांत जयसवाल, हरिकेश राम त्रिपाठी, विजय श्रीवास्तव, नीरज सिंह, नारायण दत्त ओझा, अंकित मिश्रा, मोतीलाल गुप्ता, विजय सेन सिंह, पीयूष राज सिंह, सूरज राय, अजय सिंह, विवेक सिंह, विवेकानन्द, योगेश, शुभम शुक्ला आदि ने स्वागत अभिनंदन किया। 

राष्ट्र वंदन समिति अध्यक्ष विजय खेमका और महामंत्री दुर्गेश ने बताया कि राष्ट्र वंदन समिति वर्ष भर में देश समाज का नाम रोशन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का कार्य करती है। इस मौके पर राष्ट्र वंदन समिति के कोषाध्यक्ष राजू लोहार, मुकेश दुआ, अनुराग खेमका, रामानंद गुप्ता, राहुल दुबे आदि लोगों ने स्वागत किया।


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के लाल के नाम से जाने जाने वाले युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह राजेंद्र नगर पश्चिमी न्यू कॉलोनी के निवासी हैं। उनका मूल निवास ग्राम सभा रामपुर गोपालपुर (गोनरपुरा) विकासखंड चरगांवा, जिला गोरखपुर है। नीतीश सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल्ल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की, फिलहाल वह इंटीग्रल विश्वविद्यालय लखनऊ से एम.बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed