{"_id":"6ab599d87f6d6a49ff0c3764","slug":"weekly-unreserved-festival-special-to-run-between-barhni-and-jalandhar-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1462573-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बढ़नी-जालंधर के बीच चलेगी साप्ताहिक अनारक्षित त्योहार स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बढ़नी-जालंधर के बीच चलेगी साप्ताहिक अनारक्षित त्योहार स्पेशल
विज्ञापन
गोरखपुर। त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बढ़नी और जालंधर सिटी के बीच साप्ताहिक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
रेलवे ने बढ़नी-जालंधर सिटी के बीच साप्ताहिक अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05005/05006 के कुल आठ फेरे होंगे। ट्रेन सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को बढ़नी से जालंधर के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 05005 बढ़नी-जालंधर सिटी विशेष ट्रेन बुधवार को दोपहर 3:10 बजे बढ़नी से रवाना होगी। यह तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला कैंट और ढंडारीकलां होते हुए अगले दिन सुबह 8:30 बजे जालंधर सिटी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05006 जालंधर सिटी-बढ़नी विशेष ट्रेन आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 10:50 बजे जालंधर सिटी से रवाना होगी। निर्धारित स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 4:45 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
ट्रेन में शयनयान और सामान्य द्वितीय श्रेणी के 16 कोच तथा एसएलआर के दो कोच समेत कुल 18 कोच होंगे। सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।