Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Weekly train will run from Lucknow to Godda via Gorakhpur

Gorakhpur News: लखनऊ से गोरखपुर होते हुए गोड्डा तक चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

Thu, 25 Jan 2024 04:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Weekly train will run from Lucknow to Godda via Gorakhpur
शुक्रवार को गोमतीनगर से चलेगी, रात में साढ़े आठ बजे गोरखपुर पहुंचेगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। झारखंड की यात्रा करने वालों के लिए जल्दी ही गोमती नगर साप्ताहिक ट्रेन का तोहफा मिलने वाला है। यह ट्रेन शुक्रवार की शाम को गोमतीनगर (लखनऊ) से चलेगी और शनिवार की सुबह सवा 11 बजे गोड्डा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रात में ढाई बजे गोरखपुर आएगी। इस ट्रेन से यूपी, बिहार और झारखंड के हजारों यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
बिहार और झारखंड प्रांत के हजारों लोग हर दिन यूपी के गोरखपुर, लखनऊ आदि शहरों में आते-जाते हैं। झारखंड के सांसद निशिकांत दूबे ने रेल मंत्री से यूपी के लिए एक ट्रेन शुरू करने की मांग की थी। इस ट्रेन को मंजूरी मिल गई है। बताया जा रहा है कि इसका टाइमटेबल भी जारी हो गया है। जल्दी ही इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह ट्रेन बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, बरौनी होते हुए झारखंड के गोड्डा शहर तक जाएगी।
विज्ञापन

---------
गोमतीनगर से ट्रेन का यह होगा टाइमटेबल

यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर बाद 3:35 बजे गोमतीनगर से प्रस्थान कर रात के 8:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर में ट्रेन का 10 मिनट का स्टॉपेज है। यहां से ट्रेन रात के 8:40 बजे प्रस्थान कर रात के 1:53 बजे सोनपुर पहुंचेगी। सोनपुर में दो मिनट ठहरने के बाद रात के 1:55 बजे ट्रेन प्रस्थान कर सुबह 4:10 बजे बरौनी पहुंचेगी। बरौनी में ट्रेन का 10 मिनट का स्टॉपेज दिया गया है। सुबह 4:20 बजे प्रस्थान कर दिन के 11:10 बजे गोड्डा पहुंचेगी। प्रत्येक शनिवार को गोड्डा से दोपहर 2:10 बजे प्रस्थान कर रात के 7:45 बजे बरौनी पहुंचेगी। 10 मिनट रुकने के बाद रात के 7:55 बजे बरौनी से प्रस्थान करेगी। रात के 9:30 बजे सोनपुर पहुंच कर दो मिनट रुकने के बाद रात के 9:32 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद रात के 2:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और यहां 10 मिनट रुकने के बाद रात के 2:40 बजे गोमतीनगर के लिए प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन सुबह 7:30 बजे यह ट्रेन गोमती नगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन स्टेशन पर होगा ठहराव
गोमती नगर-गोड्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर, बरहट और हंसडीहा स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed