{"_id":"620b5f293e0a7b6db909f2ef","slug":"weather-is-changing-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: गोरखपुर में बदल रहा है मौसम, सावधानी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में बदल रहा है मौसम, सावधानी जरूरी
Tue, 15 Feb 2022 01:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:37 PM IST
सार
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अभी कुछ दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान भी बढ़कर 23-24 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। सुबह और शाम गलन बनी हुई है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी तबीयत खराब कर सकती है।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड तकरीबन खत्म हो चुकी है। लेकिन, अब भी सुबह और शाम को गलन बनी हुई है। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आसपास रह रहा है। दिन चढ़ने के साथ तापमान चढ़कर 23 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। फिर शाम होते ही गलन बढ़ जा रही है।
विज्ञापन
दिन में तापमान चढ़ने की वजह से काफी संख्या में लोग गर्म कपड़े नहीं पहन रहे। वहीं, शाम के वक्त गलन बढ़ने से ठंड कंपकंपा दे रही है। ऐसे में इस तरह की लापरवाही तबीयत खराब कर सकती है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अभी कुछ दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान भी बढ़कर 23-24 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।