{"_id":"64e66419e221337b520e1ef7","slug":"weather-in-rain-fall-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-282265-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो दिन में हुई 54 एमएम बारिश, अभी तीन दिन और मौसम रहेेगा खुशनुमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो दिन में हुई 54 एमएम बारिश, अभी तीन दिन और मौसम रहेेगा खुशनुमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। दो दिन में जिले में 54 एमएम बारिश हुई है। अभी शनिवार तक मौसम ऐसे ही खुशनुमा बना रहेगा। बृहस्पतिवार को पूरे दिन बादल छाए रहने और दोपहर बाद बारिश की संभावना है। दिन का तापमान भी 28 डिग्री के आसपास बना रहा। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
इस बार मानसून सत्र में भी बारिश कुछ दिन के अंतराल पर हो रही है। पिछले सप्ताह तेज गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए मंगलवार को बारिश से राहत मिली। बुधवार को पूरे दिन कभी फुहार तो कभी मध्यम बारिश होती रही। शाम पांच बजे आकाश साफ हो गया था, लेकिन रात नौ बजे के बाद फिर बादल छाए और बूंदे भी गिरीं। पूरे दिन बादल छाए रहने व बारिश के चलते अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री बना रहा। मौसम विज्ञान कैलाश पांडेय के अनुसार अभी पूर्वांचल पर अगले तीन दिन तक बादल छाए रहने व हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दिन के औसत तापमान में भी कमी आएगी।