{"_id":"64e663fcdf608d44e706b5d4","slug":"weather-in-rain-fall-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-282195-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बारिश के बीच शहर के कई इलाकों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बारिश के बीच शहर के कई इलाकों में जलभराव
Thu, 24 Aug 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बुधवार को भी दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश थमने के बाद निकल गया।
बारिश से टाउनहाल, बशारतपुर मुख्य मार्ग, मेडिकल कालेज रोड, धर्मशाला अंडर पास, बक्शीपुर, इलाहीबाग, देवरिया बाईपास रोड पर सड़क पर पानी लग गया। देवरिया बाईपास रोड पर निर्माणाधीन नाले के कारण जलभराव के कारण दिक्कत हुई। इसके अलावा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, महेवा गांव, भारद्वाजनगर, भैसाखाना तुर्कमानपुर, कृष्णानगर, खरैया, धर्मपुर, शाहपुर हरिजन बस्ती, आदित्यपुरम, विष्णुपुरम, रामजानकीनगर, अशोकनगर, मोतीपोखरा, हड़हवा फाटक, बेतियाहाता दक्षिणी समेत अन्य इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर कंट्रोल रूम भी सक्रिय हो गया। कार्यकारिणी की बैठक के बीच में भी नगर आयुक्त अभियंताओं से फील्ड की जानकारी लेते रहे। नगर आयुक्त ने निर्देश पर जलनिकासी सुनिश्चित कराने के लिए जोनल अधिकारी एवं सफाई निरीक्षक भी फिल्ड में उतरे।