फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Weather Forecast Update Today 29 January 2024

Gorahpur Weather: गोरखपुर में पुरुवा हवा चलेगी, 2-3 दिन बाद ठंड से राहत मिलेगी

Mon, 29 Jan 2024 10:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Jan 2024 10:21 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वायुमंडल के सतही स्तर पर हवा का रुख बदल कर पुरुवा/दक्षिणी-पूर्वी होने से तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि का आसार जताया है। पुरुवा हवा चलने से दो-तीन दिनों के दौरान दिन के तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि रात और सुबह में कोहरा जारी रहेगा।

विज्ञापन
Gorakhpur Weather Forecast Update Today 29 January 2024
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कड़ाके की ठंड से परेशान लोगों के लिए यह खबर राहत भरी है। मौसम विभाग ने पुरुवा हवा से दो से तीन दिन बाद दिन में ठंड से राहत मिलने का आसार जताया है। हालांकि सुबह और शाम ठंड के साथ कोहरा बना रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार को अत्यधिक ठंड वाला दिन बताया। अब तक इस सीजन में यह पांचवां अत्यधिक ठंड दिन (सीवर कोल्ड डे) रहा। रात और सुबह में घना कोहरा रहने से वाहनों की रफ्तार थम सी गई थी।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वायुमंडल के सतही स्तर पर हवा का रुख बदल कर पुरुवा/दक्षिणी-पूर्वी होने से तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि का आसार जताया है। पुरुवा हवा चलने से दो-तीन दिनों के दौरान दिन के तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि रात और सुबह में कोहरा जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कोहरे का कहर: दिल्ली से आने वाली फ्लाइट रही रद्द, गोरखधाम ट्रेन 12 घंटे देर से आई

 

उधर, रविवार को पूरे दिन ठंड से लोग कांपते रहे। रात में घना कोहरा के बाद सुबह करीब 10 बजे तक घना कोहरा बना रहने से वीजिबिलिटी काफी कम रही। जिससे सड़क पर वाहन रेंगते चलते नजर आए। दोपहर में आसमान साफ होने पर सूरज की किरणें नीचे तो आई लेकिन उनका असर बेअसर रहा। दोपहर में धूप के चलते लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही गलन भरी ठंड परेशान करती रही। रात में घना कोहरा फिर गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में शीतलहर-ठंड ने फिर बढ़ाई की छुट्टी, कल तक बंद रहेंगे आठवीं तक के सभी स्कूल

मौसम विभाग ने मंगलवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी का आसार जताया है। हालांकि सोमवार को दिन ठंड रहने का आसार है। सोमवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed