फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Weather changed after two days of drizzle, strong sunlight made one feel hot

Gorakhpur News: दो दिन बूंदाबांदी के बाद बदला मौसम, तेज धूप ने कराया गर्मी का एहसास

Sat, 24 Feb 2024 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Weather changed after two days of drizzle, strong sunlight made one feel hot
शुक्रवार को शाम को रामगढ़ ताल नवकायन केंद्र के पर म्यूजिकल फाउंटेन का आनंद लेते लोग
शुक्रवार को अधिकतम 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार को कम होने पर पूरे दिन तेज धूप के चलते मौसम शुष्क बना रहा। दिन में ऊनी कपड़े पहने लोग छांव खोजते रहे। हालांकि शाम को अभी मौसम नर्म बना हुआ है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नाम के अनुरूप मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। बुधवार और बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल और बूंदाबांदी का असर था। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश तक हुई। वहीं शुक्रवार को उसका नहीं दिखा। सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप निकल गई। दोपहर में चिलचिलाती धूप के चलते ऊनी कपड़े बर्दाश्त नहीं हो पा रहा था। शाम होते ही फिर ठंड का असर दिखने लगा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अभी दो दिन न्यूनतम तापमान में कमी होने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में दो दिन वृद्धि दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

--------
तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान

फरवरी के अंत तक मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने का अनुमान है। इसके चलते अब सुबह-शाम ही हल्की ठंडक महसूस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed