फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Weather became pleasant due to rain in the night

Gorakhpur News: रात में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Fri, 18 Aug 2023 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant due to rain in the night
गोरखपुर। बुधवार की रात और बृहस्पतिवार की भोर में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया, लेकिन दिन में तीखी धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कभी-कभी बादल छाने से राहत भी मिली। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


बुधवार की देर रात बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद रात में कई इलाकों में रूक-रूक कर बारिश होती रही। बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। पिछले दो दिनों से गर्मी व उमस से बेचैन लोगों ने सुबह मौसम देख सकुन महसूस किया। दिन में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर में तीखी धूप निकलने से लोग फिर उमस व गर्मी से परेशान हो उठे। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की कर्मी दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। बुधवार की सुबह से बृहस्पतिवार की सुबह तक 24 घंटे में 14 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed