{"_id":"65f4afbe4b986808e90e26d4","slug":"we-are-the-collector-of-our-area-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-498074-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अपने इलाके कलेक्टर हम हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अपने इलाके कलेक्टर हम हैं
Sat, 16 Mar 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दाऊदपुर के विष्णुकांत मिश्र ने 16 फरवरी को आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। उन्होंने खुद को प्राइवेट कर्मी बताया है, लेकिन लेखपाल ने आय का स्रोत पूछते हुए आवेदन निरस्त कर दिया गया। आवेदन में मोबाइल नंबर दर्ज था, लेकिन लेखपाल ने उनसे पूछताछ नहीं की। इसी प्रकार शहर के मिर्जापुर के डीके त्रिपाठी को जारी हुए आय प्रमाण पत्र में भी प्राइवेट कर्मी लिखा था, लेकिन उनका प्रमाण पत्र जारी हो गया है। कचहरी में चर्चा है कि एक मामले में दो तरह की रिपोर्ट सामने आ रही है। जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनवाने में कुछ लेखपालों की मनमानी ने लाेगों की परेशानियां बढ़ा दी है। सदर तहसील क्षेत्र में ही डेढ़ माह में 3252 आवेदन निरस्त हुए हैं, इनमें कुछ मामलों में आवेदन में त्रुटियां हैं तो कुछ मामलों में लेखपालों की मनमानी रिपोर्ट से प्रमाण पत्र खारिज हो गए हैं।
तहसील कार्यालय में खारिज हुए आवेदनों की रिपोर्ट तैयार हुई, लेकिन इसमें यह नहीं बताया गया है कि किस कारण आवेदनों को निरस्त किया गया है। जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन में अब आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) जा रहा है, उसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस व्यवस्था से फर्जीवाड़े पर नियंत्रण होगा, लेकिन फिलहाल जिनके आधार कार्ड अपडेट नहीं हैं, उन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड में नाम और मोबाइल नंबर अपडेट होने की हालत में ही आवेदन संभव है। आठ फरवरी से आधार बेस ओटीपी की व्यवस्था शुरू हुई है, उसके बाद आधार कार्ड के सेंटरों पर लंबी कतार लगने लगी है।
हर दिन 60 से 70 आवेदन निरस्त हो रहे हैं। यह संख्या अधिक है। ज्यादातर मामलों में बिना कारण स्पष्ट किए ही आवेदन निरस्त करने की बात सामने आ रही है, कुछ मामले में जनसेवा केंद्रों की गलती के कारण भी समस्या आ रही है। निर्धारित अवधि में प्रमाण पत्र जारी होना चाहिए, लेकिन जल्दीबाजी में पात्रों का आवेदन निरस्त नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
रवि प्रकाश श्रीवास्तव, अधिवक्ता
-- -- -- -- --
...तो दोबारा करें आवेदन
बेलीपार क्षेत्र के महावीर छपरा के रहने वाले लक्ष्मी चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र के निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन इसे निरस्त करते हुए लिखा गया है कि अप्लाई अगेन यानी फिर से आवेदन करें। अब उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर किस कारण आवेदन निरस्त हुआ है?
आधार कार्ड के बिना अटक रहा काम
नौसढ़ के महिपाल ने बताया कि आधार कार्ड में उनका मोबाइल नंबर पुराना दर्ज है और वह नंबर बंद हो गया है। आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगी तो निवास और आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन होगा। उन्हें आरटीई के अंतर्गत बच्चे का प्रवेश करवाना है, लेकिन 17 दिन बाद भी आधार कार्ड अपडेट नहीं हो पाया।
जाति, आय और निवास प्रमाण पत्रों का निस्तारण तेजी से किया जा रहा है। कुछ लोग शिकायत कर रहे हैं कि उनके आवेदन को निरस्त कर दिया गया है। निर्देश दिया गया है कि पात्रों के आवेदन निरस्त नहीं होने चाहिए।
विकास सिंह, तहसीलदार, सदर