फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Way cleared for gauge conversion of Bahraich-Nepalganj railway section

Gorakhpur News: बहराइच-नेपालगंज रेलखंड के आमान परिवर्तन का रास्ता साफ

Thu, 02 Nov 2023 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Way cleared for gauge conversion of Bahraich-Nepalganj railway section
342 करोड़ से होगा उच्चीकरण, पहले चरण में बहराइच-नानपारा का होगा परिवर्तन
विज्ञापन




रेलखंड के उच्चीकरण से गोरखपुर को मिलेगा एक और वैकल्पिक मार्ग



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। नेपाल बाॅर्डर के नजदीक स्थित रेल लाइन बहराइच-नानपारा-नेपालगंज के उच्चीकरण का रास्ता साफ हो गया है। इस लाइन के उच्चीकरण पर 342 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस उच्चीकरण का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि दिल्ली और उत्तराखंड के अलावा पश्चिमी यूपी के शहरों से गोरखपुर तक नया वैकल्पिक मार्ग तैयार हो जाएगा।

अभी बहराइच से नेपाल सीमा व लखीमपुर तक छोटी लाइन होने के चलते उस पर एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन नहीं हो पाता है। इससे यात्रियों को दिक्कत होती है। बड़े शहरों में जाने के लिए बस से सीतापुर या बरेली जाना पड़ता है। अब बहराइच से नेपाल सीमा तक करीब 56 किलोमीटर लंबी लाइन को बड़ी लाइन बनाने का काम शुरू होगा। इससे आने वाले समय में नेपाल सीमा से एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। इससे आसपास और नेपाल के हजारों यात्रियों को ट्रेन सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

बहराइच से रुपईडीहा स्थित नेपालगंज रेलवे स्टेशन के बीच पांच स्टेशन पड़ते हैं। इनमें रिसिया, मटेरा, नानपारा, बाबागंज और रुपईडीहा शामिल हैं। इन सभी स्टेशन से अभी तक सिर्फ मैलानी पैसेंजर ही गुजरती है। अब बड़ी लाइन होने से यहां लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों का संचलन हो सकेगा, जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



------



गोरखपुर से सीधे जुड़ जाएंगे पश्चिमी यूपी के बडे़ शहर



उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के बड़े शहरों की अभी गोरखपुर से सीधी कनेक्टिविटी नहीं है। अभी ट्रेनें लखनऊ से सीतापुर-बरेली के रास्ते जाती हैं। लेकिन बहराइच-नानापारा और बहराइच- खलीलाबाद रेल मार्ग बन जाने के बाद गोरखपुर से एक नया वैकल्पिक मार्ग बन जाएगा। अभी गोरखपुर से लखीमपुर खीरी जाने के लिए लगभग 350 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, जिसके लिए 10 घंटे का समय लगता है। नई लाइन बनने के बाद यह दूरी घटकर करीब 280 किलोमीटर हो जाएगी।






फैक्ट फाइल



लागत : 342 करोड़


कुल दूरी : 56.15 किमी



इस रेल खंड पर 4 बड़े और 19 छोटे पुलों का होगा निर्माण



पहले चरण में बहराइच-नानपारा (35.61 किमी) का होगा कार्य
--------
बहराइच - नानपारा - नेपालगंज रोड रेल खंड आमान परिवर्तन कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इस कार्य के होने से पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के लिए एक और बड़ी लाइन कनेक्टिविटी मिल जाएगी। -पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed