फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   water lable in river

Gorakhpur News: घटाव पर सरयू-राप्ती का पानी, रोहिन बढ़ रही

Wed, 30 Aug 2023 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
water lable in river
कैचमेंट एरिया में बारिश होने से दोबारा बढ़ सकता है जलस्तर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। जिले से होकर गुजरने वाली राप्ती और सरयू नदी मंगलवार को घटाव पर रही। लेकिन रोहिन नदी के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नेपाल में बारिश थमने से नदियों का जलस्तर घटा है। नदियों के कैचमेंट एरिया में बारिश होने के बाद दोबारा जलस्तर बढ़ सकता है।



मंगलवार को बर्डघाट में राप्ती नदी का पानी खतरे के निशान 74.980 की तुलना में शाम चार बजे 73.910 मीटर दर्ज किया गया। यहां पर सुबह आठ बजे जलस्तर 73.980 मीटर गेज पर था। अयोध्या में सरयू का पानी सुबह आठ बजे 92.660 मीटर था, जो शाम चार बजे घटकर 92.560 मीटर पहुंच गया। हालांकि रोहिन नदी का जलस्तर मंगलवार को बढ़ाव पर रहा। त्रिमुहानीघाट पर 82.44 मीटर खतरे का निशान है। यहां जलस्तर सुबह आठ बजे 81. 350 मीटर से बढ़कर शाम चार बजे 81.840 मीटर पहुंच गया। सरयू नदी में 10 सेमी का घटाव और रोहिन नदी का पानी 49 सेमी बढ़ा है। जानकारों के अनुसार नदियों के कैचमेंट एरिया (जलप्रवाह क्षेत्र) में बारिश नहीं होने पानी घटा है। लेकिन जब बारिश होगी तो फिर से पानी बढ़ने लगेगा।
विज्ञापन

कोट
राप्ती और सरयू नदी का जलस्तर घटाव पर रहा है। रोहिन नदी अभी बढ़ रही है। नेपाल में बारिश होने पर नदियों का पानी बढ़ेगा।
दिनेश सिंह, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed