{"_id":"6ac95ee84ddd678afb047ff6","slug":"water-crisis-in-sahara-estate-to-be-resolved-road-construction-also-coming-soon-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1479669-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सहारा एस्टेट में पानी का संकट दूर होगा, सड़क निर्माण भी जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सहारा एस्टेट में पानी का संकट दूर होगा, सड़क निर्माण भी जल्द
Sat, 10 Oct 2026 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
-नगर आयुक्त से मिलकर जनकल्याणकारी आवासीय समिति ने उठाईं समस्याएं
- नगर आयुक्त ने समरसेबल के लिए बोरिंग और पाइपलाइन की व्यवस्था कराने का दिया आश्वासन
गोरखपुर। सहारा एस्टेट कॉलोनी में पेयजल संकट, बदहाल सड़कों और अन्य नागरिक सुविधाओं की समस्याओं को दूर करने की पहल शुरू हुई है। जनकल्याणकारी आवासीय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नगर आयुक्त अजय जैन से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग की। नगर आयुक्त ने पेयजल के लिए बोरिंग और पाइपलाइन की व्यवस्था कराने तथा कॉलोनी में लाइट लगवाने का आश्वासन दिया। वहीं, गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के अभियंता राकेश प्रताप ने कॉलोनी में सड़क निर्माण दो-तीन दिन में शुरू कराने की बात कही।
जनकल्याणकारी आवासीय समिति के अध्यक्ष एपी त्रिपाठी की ओर से नगर आयुक्त को सौंपे गए पत्र में बताया गया कि कॉलोनी में पेयजल का संकट बना हुआ है। यहां लगे सबमर्सिबल से नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं हो सकी है। सोनार पारख मार्ग के पास लगे सबमर्सिबल को भी पाइपलाइन से नहीं जोड़ा गया है। इससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा कॉलोनी की सड़कें जर्जर होने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। धूल और गंदगी से भी लोग परेशान हैं।
जनकल्याणकारी आवासीय समिति के अध्यक्ष एपी त्रिपाठी ने बताया कि नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में कहा कि पेयजल के लिए बोरिंग और पाइपलाइन की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके बाद कॉलोनी के लोगों को आगे की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित कंपनी की सहमति के बिना नगर निगम सभी कार्य नहीं करा सकता। इस पर समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि कॉलोनी नगर निगम में शामिल है और यहां के निवासी जलकर, सीवर कर और गृहकर का भुगतान करते हैं। ऐसे में नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम को पहल करनी चाहिए। समिति ने यह भी बताया कि संबंधित कंपनी का कोई अधिकारी या कर्मचारी कॉलोनी में नहीं रहता है, इसलिए समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम से ही उम्मीद है।
विज्ञापन
उधर, जीडीए अभियंता राकेश प्रताप से हुई बातचीत में सहारा एस्टेट के मुख्य द्वार से भारत माता मंदिर होते हुए आरवी सिंह के मकान तक सड़क निर्माण दो-तीन दिन में शुरू कराने का आश्वासन मिला। कॉलोनी में गार्ड रूम, गेट और बैरिकेडिंग का निर्माण कराने के लिए ठेकेदार हरजीत सिंह को निर्देशित करने की बात भी कही गई। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के संबंध में बताया गया कि जल निगम जल्द व्यवस्था करेगा। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है और शीघ्र ही जल निगम को जमीन उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इस अवसर पर डॉ.एपी त्रिपाठी, एसबी सिंह, संजोग सिंह, हरिशंकर सिंह, सर्वेंद्र विक्रम सिंह, संतोष यादव, मानवेंद्र सिंह, वाईएन पाठक, सुभाष तिवारी, विष्णु कांत सिंह, संतोष राय व मनीष शाही मौजूद रहे।