फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wasim Jaffer and Chaminda Vaas gave tips to the players in the camp organized at Prakash Cricket Ground.

Gorakhpur News: प्रैक्टिस में हमेशा तकनीक पर दें ध्यान...बैटिंग के वक्त खुल के खेलो

Tue, 24 Mar 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Wasim Jaffer and Chaminda Vaas gave tips to the players in the camp organized at Prakash Cricket Ground.
प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित कैंप में वसीम जाफर और चमिंडा वास ने खिलाड़ियों को दिए टिप्स
विज्ञापन


खिलाड़ियों से बोले- बॉल पिक करके यदि नहीं मारोगे तो मैच में जल्द हो जाओगे आउट

गोरखपुर। बैटिंग करते वक्त हमेशा खुल के खेलना चाहिए। बॉल को उसकी मेरिट पर खेलो। अगर आपके पाले में है तो शॉट के लिए जाओ, वरना सिंगल लेकर स्ट्राइक रोटेट कर दो। हमेशा प्रैक्टिस में अपनी तकनीक पर ध्यान दो। मैच खेलते समय तकनीक के बारे में मत सोचो वरना दिमाग में कंफ्यूजन रहता है। इसलिए वहां खुल कर खेलना चाहिए।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर सोमवार को युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के दौरान क्रिकेट की बारीकियां सिखा रहे थे। प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर कैंप में आयान बैटिंग कर रहा था। जाफर ने उसे करीब 10 मिनट तक बैटिंग करते देखा। जब वह युवा बल्लेबाज क्रीज से वापस आया तो जाफर ने उसे अपने पास बुलाया। उससे कहा कि शॉट में कमिटमेंट दिखना चाहिए। अगर छक्का मारने के लिए जा रहे तो बॉल ग्राउंड के बाहर ही जानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि हर बॉल को छक्का ही मारेंगे। बीच में स्ट्राइक रोटेट करना भी जरूरी है और गैप देखकर चौके मारने की साेचो। बॉल पिक करके यदि नहीं मारोगे तो मैच में जल्द आउट हो जाओगे और आपकी टीम में मुश्किल में रहेगी। ऐसे ही एक दूसरे बल्लेबाज नवनीत की तकनीक पर ध्यान देते हुए जाफर ने उसे बुलाया और कहा-मैंने देखा, आप बैटिंग के दौरान कंफ्यूजन में थे। बैटिंग के समय दिमाग में बहुत कुछ चलता है। आप उस समय बार-बार अपना हाथ और पैर देख रहे थे। इससे बैटिंग के समय दिमाग भटकता है। जब प्रैक्टिस करो तब अपनी तकनीक पर ध्यान दो। मैच में परिस्थिति के अनुसार बैटिंग करो और रन बनाने के बारे में सोचो। खिलाड़ियों से बात करने के दौरान उन्होंने कहा कि जितना हो सके सीधे बैट से शॉट खेलो।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाथ सीधा लाकर बल्लेबाज को अंतिम समय तक देखते रहें फिर गेंद डालें
श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने गेंदबाजों को स्विंग बॉलिंग के बारे में टिप्स दी। ट्रेनिंग सेशन के दौरान उन्होंने गेंदबाजों के रनअप, बॉलिंग एक्शन और फॉलोअप को बारीकी से देखा। इसके बाद उन्हें जरूरी टिप्स दिए। बॉलिंग करते हुए एक लड़की का फॉलोअप ठीक नहीं था। वह गेंद डालने के बाद नीचे देख रही थी। साथ ही क्रीज से दूर भी जा रही थी। इसपर वास तुरंत बॉलिंग क्रीज के पास पहुंचे और वाइड लाइन के पास खड़े हो गए। उनके और स्टंप के बीच में जो दूरी बची थी, उसमें आकर बॉल डालने को कहा। साथ ही बताया कि हाथ सीधा लाएं और बल्लेबाज को अंतिम समय तक देखते रहें। इसके बाद उन्होंने एक गेंदबाज को स्विंग के लिए बॉल को रिलीज करने की तकनीक बताई। नेट के पास बताया कि बॉल को हवा में छोड़ें और सिर को सीधा रखें। सिर नीचे की तरफ नहीं रहना चाहिए। गेंदबाज को बेहतर तरीके से बताने के लिए उन्होंने अपने फोन में उसका एक्शन रिकॉर्ड किया और कमियां बताईं।



वास और ज्वाला सिंह ने जाफर को की गेंदबाजी
वसीम जाफर, चमिंडा वास और क्रिकेट कोच ज्वाला सिंह पूर्वांह्न 11 बजे के करीब मैदान में आए। आने के बाद पहले उन्होंने खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करते देखा। इसके बाद चमिंडा वास ने वसीम जाफर को गेंदबाजी की। जाफर ने कुछ लंबे छक्के मारे जिसे देखकर खिलाड़ी रोमांचित हो गए। ज्वाला सिंह ने भी जाफर को गेंदबाजी की। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों को बैटिंग-बॉलिंग करते करीब से देखा और उसके अनुसार तकनीक में सुधार के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed