फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Was taking contract to get admission in university by taking money

Gorakhpur News: विश्वविद्यालय में रुपये लेकर प्रवेश कराने का ले रहा था ठेका

Fri, 18 Aug 2023 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Was taking contract to get admission in university by taking money
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश कराने के नाम पर ठेका लेने वाले एक गिरोह का गुर्गा बृहस्पतिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बीए में प्रवेश कराने पहुंची युवती से जालसाज 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था। मेरिट गिरने की जानकारी होने पर रुपये देने से मना करने पर विवाद करने लगा। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में ले लिया। जबकि उसके दो साथी भाग गए।
विज्ञापन


बेलघाट क्षेत्र की रहने वाली अनुसूचित जाति वर्ग की युवती ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए में प्रवेश के लिए परीक्षा दे रखा है। प्रवेश परीक्षा में उसे 72 नंबर मिले हैं। पहले व दूसरे चरण में कटऑफ हाई रहने से वह प्रवेश पाने से वंचित रह गई थी। रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक साइबर कैफे पर मौजूद युवक ने उसे रुपये लेकर प्रवेश दिलाने की बात कही। वह उसके झांसे में आ गई। वह बृहस्पतिवार की सुबह अपने एक रिश्तेदार के साथ कला संकाय पहुंची।
विज्ञापन

युवक भी दो साथियों के साथ पहुंचा था। इस बीच युवती को मालूम चला कि एससी वर्ग का मेरिट नीचे गिरकर 66 पहुंच गया है। बिना रुपये दिए ही प्रवेश के लिए काउंसिलिंग हो जाएगी। उधर, इसकी जानकारी होने पर युवक और उसके साथ सक्रिय हो गए। उन्होंने युवती के रिश्तेदार का मोबाइल फोन अपने पास रखकर रुपये की मांग करने लगे। उसने कटऑफ नीचे आने का हवाला देकर रुपये देने से मना किया तो वह विवाद करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मौका पाकर युवती ने इसकी सूचना डॉयल 112 पर दे दी। विवाद की सूचना पर विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी रविंद्र नाथ चौबे पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विवाद कर रहे एक युवक को हिरासत में ले लिया। जबकि उसके दो साथी पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ के साथ उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है।

----
प्रवेश दिलाने के नाम पर छात्रों से कर रहे थे वसूली

पुलिस की जांच में पता चला है कि जालसाजों का गिरोह विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के समय से सक्रिय था। दूरदराज से आने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने का झांसा देने के साथ प्रमाणपत्र समेत अन्य कागजात दिलाने के नाम पर वसूली कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed