फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Juvenile delinquent escapes from Gorakhpur District Hospital after shoving police personnel.

4 पुलिसकर्मी निलंबित: जिला अस्पताल में पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागा बाल अपचारी, देखती रह गई 'खाकी'

Thu, 16 Jul 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 02:33 AM IST
सार

बताया गया कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पुलिसकर्मी तीनों बाल अपचारियों को अलग-अलग ले जाने के बजाय एक साथ लेकर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाल अपचारी ने मौका पाकर पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और अस्पताल परिसर से भाग निकला। मामले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने देर शाम दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Juvenile delinquent escapes from Gorakhpur District Hospital after shoving police personnel.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान बुधवार सुबह पुलिस अभिरक्षा में लाया गया एक बाल अपचारी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भाग गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बाल अपचारी की तलाश के लिए चार टीमें गठित की गईं। वहीं, मामले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने देर शाम दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में दरोगा संजय पांडेय के अलावा हेड कांस्टेबल रामधारी यादव, राजेश कुमार और प्रेम नारायण वर्मा शामिल हैं। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजघाट थाना क्षेत्र का रहने वाला किशोर करीब 15 दिन पहले चोरी के एक मामले में पकड़ा गया था। न्यायालय के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह भेजा गया था। बुधवार को रूटीन स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पुलिस अभिरक्षा में तीन बाल अपचारियों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पुलिसकर्मी तीनों बाल अपचारियों को अलग-अलग ले जाने के बजाय एक साथ लेकर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाल अपचारी ने मौका पाकर पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और अस्पताल परिसर से भाग निकला।

पुलिसकर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कराया गया। भागे बाल अपचारी की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं।

पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा जिला अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बाल अपचारी के भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।


बाल अपचारी की तलाश के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दरोगा संजय पांडेय, हेड कांस्टेबल रामधारी यादव, राजेश कुमार और प्रेम नारायण वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है: निमिष पाटील, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed