{"_id":"6a7e32862670418c520430cf","slug":"warden-and-students-seen-imbued-with-the-spirit-of-patriotism-paid-floral-tributes-at-the-shaheed-bandhu-singh-memorial-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1417438-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तिरंगा यात्रा निकाली, गूंजा वंदे मातरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तिरंगा यात्रा निकाली, गूंजा वंदे मातरम
विज्ञापन
- देशभक्ति के रंग में दिखे वार्डेन और विद्यार्थी, शहीद बंधु सिंह स्मारक पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर। नागरिक सुरक्षा कोतवाली प्रखंड की ओर से बृहस्पतिवार को डिवीजनल वार्डेन कोतवाली विकास जालान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। वरिष्ठ समाजसेवी पुष्प दंत जैन, उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह, चीफ वार्डेन डॉ. संजीव गुलाटी, संस्थान प्रमुख शिवजी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा रवाना की।
यात्रा सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर से शुरू होकर गंगेज चौक, आर्यनगर चौक, शहीद बंधु सिंह स्मारक, चरण लाल चौक और दुर्गाबाड़ी चौक होते हुए विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। यात्रा में नागरिक सुरक्षा के वार्डेन, मारवाड़ी सेवा समिति, विद्यालय के छात्र-छात्राएं, अग्रवाल महिला मंडल, रोटरी क्लब यूफोरिया और मारवाड़ी युवा मंच उड़ान के सदस्य शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता और वंदे मातरम के जयघोष किए।
शहीद बंधु सिंह स्मारक पहुंचने पर डिवीजनल वार्डेन विकास जालान ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान के लिए जागरूक किया जा रहा है। यात्रा में डॉ. शरद श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, दिशा टिबड़ेवाल, प्रिया अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में वार्डेन, स्वयंसेवक और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।