फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ward boy arrested for taking bribe in Gorakhpur

गोरखपुर: कोरोना मरीज को भर्ती करने के नाम पर रिश्वत लेने वाला वार्ड ब्वॉय गिरफ्तार

Sun, 02 May 2021 10:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 02 May 2021 10:22 AM IST
सार

सिक्योरिटी गार्ड और वार्ड ब्वॉय पर दर्ज हुआ है केस, रिश्वत की रकम भी बरामद

विज्ञापन
Ward boy arrested for taking bribe in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीज को भर्ती करने के नाम पर रिश्वत लेने वाले वार्ड ब्वॉय प्रदीप चौहान को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से रिश्वत के तौर पर वसूले गए, दो हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए। वहीं दूसरा आरोपित सिक्योरिटी गार्ड राहुल सिंह फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर जालसाजी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। गुलरिहा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज पाठक ने बताया कि गुलरिहा इलाके के रामपुर खुर्द निवासी दिलीप कुमार सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी मां कोरोना से पीड़ित हैं, उन्हें भर्ती कराने के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर गए थे।
विज्ञापन


यहां पर जंगल छत्रधारी निवासी मेडिकल कॉलेज के वार्ड ब्वॉय प्रदीप चौहान और सिक्योरिटी गार्ड राहुल सिंह उर्फ गोलू ने सेटिंग कराकर भर्ती कराने के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने मां को भर्ती कराने के लिए दो हजार रुपये एडवांस के तौर पर दे भी दिया और फिर भर्ती होने के बाद बाकी रकम देने को कहा। इसके बाद उसके मरीज को भर्ती नहीं कराया गया। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में रिश्वत लेने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर एसपी भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर तत्काल केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। वार्ड ब्वॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। इंस्पेक्टर मनोज पाठक ने बताया कि फरार सिक्योरिटी गार्ड की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed