फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wait for eight hours for oxygen cylinder refilling in Gorakhpur

सांसों की किल्लत: ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिलिंग के लिए आठ-आठ घंटे तक इंतजार, लग रही लंबी कतार

Sun, 02 May 2021 11:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 02 May 2021 11:32 AM IST
सार

केस-1
शाहपुर निवासी नोमान की मां कोरोना संक्रमित हैं। घर पर ही आइसोलेशन में हैं। वे लगातार ऑक्सीजन गैस पर हैं। कहीं एक सिलिंडर खत्म न हो जाए ऐसे में एक अतिरिक्त सिलिंडर का इंतजार करने में शुक्रवार रात आठ बजे से लगे रहे। गीडा के दोनों ऑक्सीजन प्लांट में रात तीन बजे तक चक्कर काटते रहे। किसी परिचित की सिफारिश के आधार पर रात करीब तीन बजे ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हो सका।

केस-2
पंकज के रिश्तेदार चौरीचौरा के एक अस्पताल में एडमिट हैं। ऑक्सीजन की जरूरत की वजह से पंकज तकरीबन हरेक दूसरे दिन गीडा स्थित ऑक्सीजन प्लांट में सिलिंडर रिफिलिंग कराने आते हैं। शनिवार को भी पंकज सुबह 10 बजे ऑक्सीजन प्लांट पर पहुंचे थे। शाम चार बजे तक उनका नंबर नहीं आया था। उम्मीद जताते हुए कहा कि छह-सात बजे तक सिलिंडर रिफिल हो जाएगा। इसके बाद चौरीचौरा लौटेंगे।

विज्ञापन
Wait for eight hours for oxygen cylinder refilling in Gorakhpur
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिलिंग के लिए लोगों को आठ-आठ घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासनिक दावों के बीच ऑक्सीजन गैस की किल्लत भले न हो, लेकिन इसे पाने में लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। नतीजा यह है कि रात-दिन लोगों की लंबी कतारें मुश्किलें बढ़ा रहीं हैं।               

विज्ञापन


दरअसल गीडा में ऑक्सीजन के तीन प्लांट लगाए गए हैं, जिनमें मोदी केमिकल्स प्लांट में रोजाना 2500-2600 सिलिंडर ऑक्सीजन गैस का उत्पादन और फिलिंग किया जाता है। इसके अलावा आरके ऑक्सीजन में 600-700 सिलिंडर में रिफिलिंग होती है।
विज्ञापन


इनमें से अधिकांश सिलिंडरों के वितरण का जिम्मा जिला प्रशासन ने संभाल रखा है। जिसके अंतर्गत अस्पतालों को सिलिंडर अलॉट किए गए हैं। अस्पतालों की जरूरतों को पूरा करने के बाद प्लांट संचालक होम आइसोलेशन वाले मरीजों के लिए सिलिंडर की फिलिंग करते हैं। ऐसे में इन लोगों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों शहर में ऐसे सैकड़ों लोग हैं जो अपने परिजनों की सांस की डोर थामे रखने के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर पाने के लिए गीडा स्थित तीन प्लांटों के बीच चक्कर लगा रहे हैं। स्थिति यह है कि अगर सुबह में कतार लगाते हैं तो शाम तक नंबर आता है और अगर शाम में नंबर लगाते हैं तो आधी रात के बाद नंबर आता है। लोगों का यह इंतजार तकरीबन आठ-आठ घंटे तक का हो जा रहा है। बिना खाए-पीये लोग प्लांट के सामने टकटकी लगाए, खड़े रहते हैं।

मोदी केमिकल्स के निदेशक प्रवीण मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में होम आइसोलेशन के मरीजों की संख्या भी काफी ज्यादा है। सुबह से लेकर रात तक लोग सिलिंडर रिफिलिंग कराने के लिए आते हैं। जितनी जल्दी हो सके उन्हें सिलिंडर रिफिल करके दे दिया जाता है।


आरके ऑक्सीजन के निदेशक अजय जायसवाल ने कहा कि हम हर जरूरतमंदों की जरूरत को पूरा करने में दिन-रात जुटे हुए हैं। रिफिल कराने वालों की संख्या काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में लोगों को इंतजार भी करना पड़ता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed