फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Voting is taking place in Sant Kabir Nagar, Basti and Dumariyaganj under the sixth phase.

Lok Sabha Election Voting:बस्ती 56, संतकबीर नगर 52.63, डुमरियागंज में 51.94 प्रतिशत मतदान,इस बार कम रहा आंकड़ा

Sat, 25 May 2024 07:33 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 25 May 2024 07:33 PM IST
सार

शाम 6 बजे चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बस्ती में सबसे अधिक 56.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोपहर तीन बजे के बाद संत कबीर नगर में मतदान का प्रतिशत कुछ तेज हुआ। शाम पांच बजे डुमरियागंज को पीछे छोड़कर संत कबीर नगर 52.63 प्रतिशत मतदान के साथ दूसरे स्थान पर आ गया।  वहीं, डुमरियागंज 51.94 पर आकर रुक गया।

विज्ञापन
Voting is taking place in Sant Kabir Nagar, Basti and Dumariyaganj under the sixth phase.
मतदान में अपनी बारी का इंतजार करती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर और बस्ती की लोकसभा सीट के लिए सुबह से मतदान के लिए मतदाता बूथों पर पहुंच रहे हैं। सभी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने के बाद मतदान कर महापर्व में अपनी हिस्सेदारी दर्ज करा रहे हैं।

विज्ञापन

पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। वोट डालने के बाद फोटो खिंचकर इस पल को कैमरे में कैद कर रहे हैं।

 शाम 6 बजे चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बस्ती में सबसे अधिक 56.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोपहर तीन बजे के बाद संत कबीर नगर में मतदान का प्रतिशत कुछ तेज हुआ। शाम पांच बजे डुमरियागंज को पीछे छोड़कर संत कबीर नगर 52.63 प्रतिशत मतदान के साथ दूसरे स्थान पर आ गया।  वहीं, डुमरियागंज 51.94 पर आकर रुक गया।
विज्ञापन

इसके पहले सुबह,  बस्ती सदर विधानसभा के सेक्टर दो के बूथ संख्या 58 पर पीठासीन अधिकारी 3 की अचानक तबीयत खराब हो गई थी।

इसकी सूचना अधिकारियों को मिलने पर तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जोनल मजिस्ट्रेट और एआरओ/एसडीएम सदर को जानकारी दी गई कि पीठासीन अधिकारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्होंने तुरंत पीओ 3 की वैकल्पिक व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत कबीरनगर में प्राथमिक विद्यालय सहसी ए मॉडल बूथ है। यहां 3600 मतदाता हैं। इस बूथ पर अभी तक 200 मतदाता अपना मत का प्रयोग कर चुके हैं। अभी तक लंबी कतार लगी हुई है। सिद्धार्थनगर जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक ने नगर पालिका परिषद में बने मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने लोगों से मतदान दिवस के अवसर पर मताधिकार करने की अपील भी की।
 
Voting is taking place in Sant Kabir Nagar, Basti and Dumariyaganj under the sixth phase.
मतदान बूथ का निरीक्षण कर निकलते डीएम संत कबीर नगर महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मतदान के आंकड़े विधान सभा अनुसार
बस्ती लोकसभा  55.02 प्रतिशत

विधानसभा वार

हरैया-54.57

महादेवा-56.4

सदर-54.4

रुधौली- 53.84

कप्तानगंज- 56.5

Voting is taking place in Sant Kabir Nagar, Basti and Dumariyaganj under the sixth phase.
बस्ती में मतदान के दौरान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र- 51.94 प्रतिशत
शोहरतगढ़ 52.12 प्रतिशत
कपिलवस्तु- 47.45 प्रतिशत
बांसी - 48.45 प्रतिशत
डुमरियागंज- 48.92 प्रतिशत

Voting is taking place in Sant Kabir Nagar, Basti and Dumariyaganj under the sixth phase.
प्राथमिक विद्यालय सिसहनिया में बूथ संख्या पर बैसाखी के सहारे मतदान करने जाती बिंदा देवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
-----
संत कबीर नगर लोकसभा- 52.63 प्रतिशत

आलापुर-56.77 प्रतिशत

धनघटा- 51.95 प्रतिशत

खजनी- 46.87 प्रतिशत

खलीलाबाद- 50.49 प्रतिशत

मेंहदावल- 50.28 प्रतिशत

Voting is taking place in Sant Kabir Nagar, Basti and Dumariyaganj under the sixth phase.
मतदान करने के बाद सिद्धार्थनगर के डीएम, एसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक ने नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर में मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले के लोगों से अपने मतदान दिवस के अवसर पर मताधिकार  करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed