फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Voting is going on on all three Lok Sabha seats of Basti Mandal. Voting will take place till 5 pm

Lok Sabha Election: बस्ती मंडल के तीनों लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, त्रिकोणीय लड़ाई

Sat, 25 May 2024 11:36 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 25 May 2024 11:36 AM IST
सार

Lok Sabha Election:शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। बस्ती मंडल की तीनों लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। पूर्वांचल के 10 जिलों की 13 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर शनिवार को मतदान जारी है। इन पांच लोकसभा सीटों पर कुल 52 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

 

विज्ञापन
Voting is going on on all three Lok Sabha seats of Basti Mandal. Voting will take place till 5 pm
नीबी दोहनी प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथ नंबर 232, 33 पर महिलाएं मतदान देने लिए कतार में इंतजार करती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छठे चरण में पूर्वांचल के तीन जिलों की पांच लोकसभा सीटों पर शनिवार को वोट पड़ रहे हैं। इन सीटों पर कुल 52 प्रत्याशी मैदान में हैं। शुक्रवार की शाम तक सभी बूथों पर मतदान कर्मी पहुंच गए थे। शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। बस्ती मंडल की तीनों लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है।

विज्ञापन


संत कबीर नगर संसदीय सीट पर सीधा मुकाबला भाजपा, इंडी गठबंधन और बसपा के बीच है। भाजपा ने दूसरी बार प्रवीण निषाद पर दांव लगाया है। जबकि, इंडीया गठबंधन की तरफ से पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद प्रत्याशी हैं। बसपा से नदीम अशरफ प्रत्याशी बनाएं गए हैं।
विज्ञापन


प्रवीण निषाद 2019 के आम लोकसभा चुनावों में 34,766 मतों से विजई हुए थे। बस्ती से भाजपा के प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी जीत की हैट्रिक लगाने की जुगत में हैं, तो उनके सामने पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी गठबंधन में सपा से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछला चुनाव उन्होंने बसपा से लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का फोकस सवर्ण मतदाताओं के अलावा पिछड़े वर्ग पर है। वहीं, भाजपा ने सपा से प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह को अपने दल में शामिल कराकर क्षत्रिय मतदाताओं को साधने के लिए मास्टर स्ट्रोक चला है। जबकि, बसपा से लवकुश का भी पूरा फोकस बिरादरी के मतदाताओं को साधने में लगा है।


ऐसे में इस बार यहां निर्णायक ब्राह्मण, क्षत्रिय और कुर्मी वोटर होंगे। वहीं, डुमरियागंज में जगदंबिका पाल को भाजपा ने तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है। वहीं, इंडिया गठबंधन से पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने नदीम मिर्जा को प्रत्याशी बनाया है। आज शाम इनका भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed