फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Volunteers will make people aware about cyber crime in Gorakhpur

साइबर अपराध के बारे में वालंटियर करेंगे लोगों को जागरूक, एक महीने चलेगा अभियान

Thu, 20 Feb 2020 11:07 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Feb 2020 11:07 AM IST
सार

  • ऑपरेशन कवच से लोगों को किया जाएगा साइबर अपराध से महफूज
  • विद्यार्थियों, व्यापारियों और युवाओं को ट्रेनिंग देकर बनाया जाएगा वालंटियर

 

विज्ञापन
Volunteers will make people aware about cyber crime in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। अब पुलिस विद्यार्थियों, व्यापारियों और युवाओं को वालंटियर बनाकर ट्रेनिंग देगी। फिर वालंटियर लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देंगे। इसके लिए एक महीने का अभियान चलाया जाएगा। एक मार्च 2020 से चलने वाले इस अभियान का नाम ऑपरेशन कवच रखा गया है। यह ऑपरेशन जोन के ग्यारह जिलों में चलाया जाएगा। इसके लिए एडीजी जोन ने सभी डीआईजी, एसएसपी और एसपी को पत्र लिखकर निर्देशित किया है।
विज्ञापन


जोन में बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। इसके लिए ऑपरेशन कवच के नाम से एक महीने का अभियान चलाया जाएगा। पुलिस का मानना है कि आम लोगों की नासमझी और लापरवाही से वे ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहे हैं। इस पर प्रभावी रोकथाम के लिए एडीजी ने पहल की है। आगामी एक मार्च से चलने वाले ऑपरेशन कवच के तहत पुलिस अब स्कूली बच्चों को ट्रेनिंग देकर इस तरह के अपराधों के बारे में जागरूक करेगी। उन्हें इससे बचाव की भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


इस अभियान में व्यापारियों को भी जागरूक किया जाएगा। इन्हें ट्रेनिंग देकर साइबर वालंटियर बनाया जाएगा। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों, युवाओं, बैंक कर्मचारियों व आम जन को भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए थाने स्तर पर इनका अलग से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। ग्रुप में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह अभियान जोन के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा जिलों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान में यह किया जाएगा
- स्कूल और कॉलेज में जाकर साइबर क्राइम संबंधी जानकारी दी जाएगी।
- विद्यार्थियों व युवाओं को वालंटियर बनाकर इस अभियान में शामिल किया जाएगा।
- व्यापार मंडल सहित सभी प्रकार के व्यापारियों को भी जागरूक किया जाएगा।
- व्हाट्सएप ग्रुप पर साइबर संबंधी पंफलेट और बुकलेट डालकर जागरूक किया जाएगा।
- थानों, ब्लॉक और तहसीलों पर पुलिस जागरूकता संबंधी पोस्टर और पंफलेट चस्पा करेगी।
- सभी डिजीटल वालंटियर ग्रुप में भी इस सूचना को डाला जाएगा।

इस तरह हैं तीन सालों में हुए साइबर अपराध
गोरखपुर मंडल के चार जिलों गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर में साइबर अपराध के मामले कुछ इस तरह दर्ज हुए हैं। देवरिया मेें वर्ष 2017 में 49, वर्ष 2018 में 63 और वर्ष 2019 में 55 केस दर्ज हुए। वहीं गोरखपुर में वर्ष 2017 में 160, वर्ष 2018 में 196 और वर्ष 2020 में 237 केस दर्ज हुए। कुशीनगर में क्रमश: 61, 54 और 38 तथा महराजगंज में 2017 में 24, 2018 में 47 और 2020 में 55 केस दर्ज हुए हैं। इसी तरह जोन के अन्य जिलों में भी साइबर अपराध से संबंधित घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।


एडीजी जोन दावा शेरपा ने कहा कि साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। अगले माह से ऑपरेशन कवच अभियान शुरू किया जाएगा। वालंटियर बनाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। ,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed