{"_id":"6935d8739923ca4038021b6b","slug":"volleyball-lucknow-deoria-prayagraj-and-azamgarh-in-the-semi-finals-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1158566-2025-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमपीएसपी वॉलीबाल प्रतियोगिता: लखनऊ, देवरिया, प्रयागराज और आजमगढ़ सेमीफाइनल में- जानिए कब होगा फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीएसपी वॉलीबाल प्रतियोगिता: लखनऊ, देवरिया, प्रयागराज और आजमगढ़ सेमीफाइनल में- जानिए कब होगा फाइनल
Mon, 08 Dec 2025 11:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:44 AM IST
सार
वालीबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच देवरिया हॉस्टल और महाराणा प्रताप एकेडमी लखनऊ के बीच और दूसरा मैच प्रयागराज हॉस्टल और आजमगढ़ हॉस्टल के बीच खेला जाएगा। दोनों प्रतियोगिताओं में लीग व क्वार्टर फाइनल के मैचों से बाहर हुई सभी टीमों के सदस्यों को आयोजन समिति की ओर से ट्रैक सूट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
बास्केटबॉल मैच खेलते खिलाड़ी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद (एमपीएसपी) संस्थापक समारोह के तहत एमपी इंटर कॉलेज में चल रही महंत दिग्विजयनाथ प्रदेशीय बास्केटबाॅल एवं महंत अवेद्यनाथ वाॅलीबाल प्राइजमनी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को लीग और क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए।
बास्केटबॉल में एमपीएसपी गोरखपुर, वाराणसी और गोरखपुर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। वॉलीबाल में महाराणा प्रताप एकेडमी लखनऊ, देवरिया हॉस्टल, प्रयागराज हॉस्टल व आजमगढ़ हॉस्टल ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

लीग मैचों में बास्केटबाॅल में आगरा, गोरखपुर और लखनऊ ने जहां अपने-अपने मुकाबले जीते, वहीं वाॅलीबाल में देवरिया छात्रावास, काशी विद्यापीठ वाराणसी, आजमगढ़ छात्रावास, प्रयागराज छात्रावास व एमपी अकादमी की टीमें विजयी रहीं।
बास्केटबाॅल के शुरुआती मुकाबले में आगरा ने कानपुर पर दबदबा बनाते 36-14 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में मेजबान गोरखपुर की टीम ने शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए बस्ती को 56-33 से पराजित किया। लखनऊ ने प्रयागराज को 36-20 से शिकस्त दी।

वहीं, वाराणसी ने क्वार्टर फाइनल के पहले मुकाबले में गोरखपुर छात्रावास को 65-35 के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। बास्केटबॉल में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद और गोरखपुर मंडल की टीम ने भी क्वार्टर फाइनल में शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम के लिए लखनऊ और आगरा के बीच मैच खेला जाएगा।
वाॅलीबाल प्रतियोगिता में देवरिया छात्रावास ने गोरखपुर को सीधे सेटों में 25-23 व 25-21 से पराजित किया। काशी पीठ विश्वनाथ और गोरखपुर स्पोर्ट्स काॅलेज के बीच मुकाबला उतार-चढ़ाव भरा रहा, जिसमें काशी विद्यापीठ वाराणसी ने 25-14, 22-25, 25-20 से जीत दर्ज की।

तीसरे मुकाबले में आजमगढ़ छात्रावास ने बांदा छात्रावास को 25-26, 25-18 से मात दी। अगले मुकाबले में प्रयागराज छात्रावास ने स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर को 25-14, 23-25, 25-18 से हराया।
पांचवें मैच में आजमगढ़ छात्रावास ने देव एकेडमी को 25-17, 26-24 से मात दी। छठे मैच में महाराणा प्रताप अकादमी ने काशी विद्यापीठ को 25-20, 25-22 से हराया। वाॅलीबाल में महाराणा प्रताप एकेडमी लखनऊ, देवरिया हॉस्टल, प्रयागराज हॉस्टल व आजमगढ़ हॉस्टल ने शानदार प्रदर्शन के आधार पर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सोमवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 10 दिसंबर को समापन अवसर पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के राज्यपाल विजेता टीमों को पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान करेंगे।
वॉलीबाल में आज इनके बीच सेमीफाइनल