फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Villege head gave tahrir in case of throwing newborn girl in Gorakhpur

गोरखपुर: नवजात बच्ची को फेंकने के मामले में प्रधान ने दी तहरीर, मंदिर के पीछे मिली थी मासूम

Thu, 20 Jan 2022 11:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Jan 2022 11:17 AM IST
सार

गुलरिहा इलाके में दुर्गा मंदिर के पीछे मिली थी। तहरीर के बाद भी केस दर्ज नहीं, पुलिस बोली-जांच के बाद होगी कार्रवाई।

विज्ञापन
Villege head gave tahrir in case of throwing newborn girl in Gorakhpur
तहरीर देते ग्राम प्रधान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के सियारामपुर गांव के टोला नंदापार के पूरब दुर्गा मंदिर के पीछे मंगलवार की शाम नवजात बच्ची मिलने के मामले में प्रधान की ओर से उनके प्रतिनिधि हनुमान निषाद ने थाने में तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस ने जांच का हवाला देकर अभी केस दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन


मंगलवार को दुर्गा मंदिर के पीछे नवजात लावारिस हाल में मिली थी। बुधवार को प्रधान चंदा निषाद ने दिए तहरीर में लिखा है कि मंगलवार शाम सात बजे सियारामपुर में दुर्गा मंदिर के पीछे जीवित नवजात मिली थी। नवजात का परित्याग करना, आईपीसी की धारा 317 के तहत कानूनी अपराध है, इसलिए केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


चंदा निषाद की तहरीर लेकर उनके प्रतिनिधि गुलरिहा थाने पहुंचे थे। इंस्पेक्टर की गैर मौजूदगी में एसएसआई ने तहरीर ली है। इंस्पेक्टर गुलरिहा अमित दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के लिए सरहरी पुलिस चौकी इंचार्ज को सौंपा गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुआ था

सियारामपुर में दुर्गा मंदिर के पास नवजात मिली थी। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। रोने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने नवजात का मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed