{"_id":"68b35c0c6d36509df30b1240","slug":"villagers-surrounded-the-hotel-on-the-highway-and-created-a-ruckus-12-couples-came-out-from-inside-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1054340-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ग्रामीणों ने हाईवे किनारे होटल का घेराव कर किया हंगामा, अंदर से निकले 12 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ग्रामीणों ने हाईवे किनारे होटल का घेराव कर किया हंगामा, अंदर से निकले 12 जोड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
- झंगहा थानाक्षेत्र के दुबियारी पुल के पास संचालित एक होटल में अनैतिक कार्य का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सरदारनगर। झंगहा क्षेत्र के ग्रामीणों का आक्रोश शनिवार सुबह उस समय फूट पड़ा जब दुबियारी पुल के पास स्थित होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना फैल गई। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने होटल को घेर लिया। आरोप है कि हंगामे के बीच होटल से 12 युवक-युवतियों के जोड़े बाहर निकले। सभी को चेतावनी देकर ग्रामीणों ने छोड़ दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि होटल संचालक को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर होटल का घेराव किया और सभी जोड़ों को समझाकर बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल में कई बार नाबालिग लड़कियों का भी आना-जाना देखा गया है। इससे नाराज होकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने खुद ही कार्रवाई करते हुए होटल की छानबीन की। बाद में सभी जोड़ों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि होटल संचालक अवैध रूप से कारोबार कर रहा है और लगातार आपत्तिजनक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने झंगहा पुलिस को तहरीर देकर होटल और संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कोट
मोतीराम अड्डा के दुबियारी में एक होटल का ग्रामीणों की ओर से घेराव किया गया। ग्रामीणों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- अनुराग कुमार सिंह, सीओ चौरीचौरा