फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Villagers surrounded people who went to occupy land in Gorakhpur

Gorakhpur News: जमीन पर कब्जा करने गए लोगों को ग्रामीणों ने घेरा, पथराव में पांच महिलाएं चोटिल

Wed, 19 Jul 2023 12:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Jul 2023 12:38 PM IST
सार

आवंटी मिठाई लाल का पुत्र जितेंद्र अपने परिवार व सहयोगियों के साथ जेसीबी मशीन लेकर कब्जे तथा चहारदीवारी निर्माण के लिए पहुंचे थे। जैसे ही काम शुरू हुआ, विशुनपुरवा के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। आरोप-प्रत्यारोप, धक्का-मुक्की हुई। आधा दर्जन महिलाएं चोटिल हो गईं।

विज्ञापन
Villagers surrounded people who went to occupy land in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

विस्तार

एम्स थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के पास विशुनपुरवा गांव में पुलिस बल के साथ जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे आवंटी को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। कहासुनी और विरोध के बीच पथराव शुरू हो गया, जिसमें पांच महिलाओं को मामूली चोटें आईं। काफी देर तक अफरा-तफरी का का माहौल रहा। पुलिस ने किसी तरह मौके से दोनों पक्षों को हटाया और मौके से एक जेसीबी कब्जे में ले लिया। घटना को लेकर किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को आवंटी मिठाई लाल का पुत्र जितेंद्र अपने परिवार व सहयोगियों के साथ जेसीबी मशीन लेकर कब्जे तथा चहारदीवारी निर्माण के लिए पहुंचे थे। जैसे ही काम शुरू हुआ, विशुनपुरवा के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। आरोप-प्रत्यारोप, धक्का-मुक्की हुई। आधा दर्जन महिलाएं चोटिल हो गईं।
विज्ञापन


चोटिल महिलाओं ने अपना नाम श्रीमती, शीला, आरती, शिवानी बताया है। इस बीच विवाद की सूचना पर एम्स थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और सभी को समझा बुझाकर मौके पर शांति व्यवस्था कायम कराया। एम्स थाना प्रभारी ने बताया कि किसी को न तो कोई चोट लगी है और न ही ईंट-पत्थर ही चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 300 साल की धरोहर को समेटे हुए है इमामबाड़ा इस्टेट, आज भी मौजूद है रौशन अली का सामान

 

जानकारी के मुताबिक, महादेव झारखंडी आवास विकास कॉलोनी विशुनपुरवा की सीमा स्थित गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर गाटा संख्या 122/1/2 खतौनी में राजेंद्र, तेरस, लखपती, सूरज सहित 11 काश्तकारों के नाम अंकित हैं। जबकि, उस जमीन पर दावा करने वाले जितेंद्र पुत्र मिठाई का कहना है सन 1994 में उ.प्र. आवास और विकास परिषद् से प्लाट नंबर 293 का रजिस्ट्री बैनामा कराया था। उसी के अनुसार उन्हें उस जमीन पर कब्जा मिला था। जितेंद्र का कहना है कि उन्होंने दुकान का निर्माण भी कराया था। इस बीच एक विवाद के दौरान वर्ष 2022 में अर्धनिर्मित निर्माण को ढहा दिया गया, जिसका मुकदमा न्यायालय में लंबित है।

इस बीच काश्तकारों की ओर से एसडीएम कोर्ट में धारा 24 के तहत पत्थरनशब का मुकदमा दाखिल किया गया था, लेकिन 10 अप्रैल 2023 को यह कहते हुए वाद खारिज कर दिया गया कि यह जमीन काश्तकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed