फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Villagers saved six children drowning in Gorakhpur Saryu, one died

Gorakhpur News: सरयू में डूब रहे छह बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया, एक की मौत

Wed, 01 May 2024 11:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 01 May 2024 11:10 AM IST
विज्ञापन
Villagers saved six children drowning in Gorakhpur Saryu, one died
बड़हलगंज के मदरहाघाट पर नाव के डूबने के बाद मौजूद भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विज्ञापन

गोरखपुर के बजडहलगंज इलाके के मुसाडोही गांव के पास मंगलवार को सरयू नदी में नहाने गए आठ बच्चों को डूबते देख ग्रामीणों ने छह को किसी तरह बचा लिया जबकि एक की मौत हो गई। पुलिस ग्रामीणों की मदद से डूबी एक बच्ची की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह नौ बजे आठ बच्चे एक साथ मुसाडोही गांव के पीछे सरयू नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए। डूबने पर सभी चीखने व शोर मचाने लगे। बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सक्रियता दिखाते हुए छह बच्चों को किसी तरह बाहर निकाले।
विज्ञापन


ग्रामीण डूबे दो बच्चों की तलाश नाव से करने लगे। काफी प्रयास के बाद नागेंद्र प्रसाद के 12 वर्षीय बेटे पंकज को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वह प्राथमिक विद्यालय बगहा देवार में चौथी कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि डूबी बच्ची 13 साल की निशा का देर शाम तक पता नहीं चला। निशा डेरवा निवासी रामनिवास की पुत्री है। वह मुसाडोही गांव में प्रभु यादव के घर ननिहाल आई हुई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed