फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Villagers killed the dog that attacked 30 people of seven villages

Gorakhpur News: सात गांव के 30 लोगों पर हमला करने वाले कुत्ते को ग्रामीणों ने मार डाला

Fri, 18 Apr 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Villagers killed the dog that attacked 30 people of seven villages
- अतरवालिया गांव के लड़कों ने घेरकर कुत्ते को मारा
विज्ञापन

भटहट। गोरखपुर व महराजगंज में सात गांव में एक पागल कुत्ते ने उत्पात मचा रखा था। उसने गांव के करीब 30 लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया था। इन गांवों में दहशत का माहौल था। ग्रामीण घरों से निकलने से डर रहे थे। बुधवार की शाम अतरवालिया गांव निवासी युवकों ने कुत्ते को घेर कर मार डाला।
पिछले कुछ दिनों में गोरखपुर के गुलरिहा थाने के अतरवलिया, भटहट, बैलों व महाराजगंज के श्याम देउरवा, कतरारी, नना सुभवल, बेलराई गांव के करीब 30 लोगों को पागल कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद लोग घरों से निकलने में डर रहे थे। पूरे गांव में दहशत का माहौल था। बुधवार को शाम में अतरवलिया गांव के कुछ युवकों ने घेराबंदी कर कुत्ते को भाला से कोच कर मार डाला। इसके बाद गांव के बाहर नहर के किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन


शव नहीं दफनाने से ग्रामीण दहशत में
अतरवलिया गांव में कुत्ते को घेर कर मारने के बाद उसे गांव के बाहर नहर के किनारे खुले में फेंक दिया। ग्रामीणों को जैसे ही कुत्ते का शव खुले में फेंकने की सूचना मिली वह दहशत में आ गए। इधर, भटहट सीएचसी के अधीक्षक डाॅ. अविनाश सिंह ने कहा कि पागल कुत्ते के शव को अगर किसी दूसरे कुत्ते ने चाट लिया तो वह भी पागल हो जाएगा। वह भी ठीक पागल कुत्ते की तरह आम लोगों को काटना शुरु कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed