फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   villagers got angry due to beating of youth in police station people blocked Nautanwan-Thoothibari road

महराजगंज: थाने में युवक की पिटाई से नाराज हुए ग्रामीण, नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग को किया जाम

Wed, 24 Nov 2021 05:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Nov 2021 05:25 PM IST
सार

एडीएम व एएसपी के जांच कर आवश्यक कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने, लगभग चार घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

विज्ञापन
villagers got angry due to beating of youth in police station people blocked Nautanwan-Thoothibari road
सड़क जाम कर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौतनवां परसामलिक थाने में पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक की गंभीर हालत को देखते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को लगभग चार घंटे तक नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि बीते सप्ताह हुए पुजारी दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने न सिर्फ युवक को बुलाया बल्कि उसे बुरी तरह पीटा भी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन


जाम की सूचना पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

 
युवक के पिता अर्जुन के अनुसार, मंगलवार की शाम को परसामलिक थाने पर उनके पुत्र मुकेश को बुलाया गया। मुकेश को लेकर उनके चाचा इंद्रजीत थाने पर पहुंचे जहां पुलिस ने मुकेश को थाने पर रोक कर इंद्रजीत को वापस घर भेज दिया। रात में फिर पुलिस का फोन आया कि वे आकर अपने पुत्र को घर ले जाएं। जब परिजन रात 11 बजे मुकेश को लेने थाने पर पहुंचे तो उसकी हालत काफी गंभीर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी खराब हालत को देखते हुए परिजन उसे लेकर रतनपुर सीएचसी गए तथा उसका प्राथमिक इलाज कराया। इसके बाद उसे लेकर घर पहुंचे। सुबह नौ बजे तक हालत में कुछ विशेष सुधार होता न देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा गंभीर स्थिति में ही युवक को चारपाई समेत लेकर महदेइया चौराहे पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बांस बल्ली आदि लगाकर ठूठीबारी-नौतनवां मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम रामसजीवन वर्मा व सीओ कोमल मिश्रा ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया मगर वे नहीं माने तथा विरोध जारी रखा।

थानाध्यक्ष को देखकर उग्र हुए ग्रामीण, दौड़ाया

कुछ देर बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से बात की और जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई का निर्देश देकर जाम को समाप्त कराया। वहीं घायल युवक को भी पुलिस के साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।   

जाम की सूचना पर पहुंचे परसामलिक थानाध्यक्ष सुनील वर्मा को देखकर ग्रामीण उग्र हो गए तथा उन्हें दौड़ा दिया। किसी तरह से वे वहां से बचकर निकल सके। युवक की पिटाई के विरोध में थाने के पुलिसकर्मियों के प्रति ग्रामीणों में गुस्सा था तथा सामने थानाध्यक्ष को देखकर उनका धैर्य जवाब दे गया।

पूर्व विधायक भी मौके पर पहुंचे
जाम की सूचना पर पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह, कांग्रेस नेत्री रमाकांति त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से समस्याओं का जाना। उन्होंने भी मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए पीड़ित युवक के परिवार को न्याय दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

एहतियात के तौर पर बुलाए गए पुलिसकर्मी
घटना स्थल पर ग्रामीणों के लगातार बढ़ रहे आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने प्रभारी निरीक्षक नौतनवां राजेश कुमार पांडेय, कोतवाल सोनौली शशांक शेखर राय, थानाध्यक्ष ठूठीबारी संजय दूबे समेत भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर बुला लिया। जिससे कि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से तीव्र गति से निपटा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed