फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Villagers caught lover in Kushinagar

प्रेमी को प्रेमिका से मिलना पड़ा भारी, एक हजार किमी की दूरी तय कर आया था मिलने

Tue, 16 Jun 2020 03:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 16 Jun 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught lover in Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना संक्रमण के खतरों के बीच उत्तराखंड का एक युवक सोमवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंच गया। रात में गांव के बाहर गाड़ी देखकर लोगों को शक हुआ और युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में मामला खुला तो लोग आवाक रह गए।

विज्ञापन


हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति परिवार समेत लंबे समय तक उत्तराखंड के देहरादून शहर में रहा। करीब एक वर्ष पहले यह व्यक्ति परिवार समेत अपने गांव वापस आ गया। इस व्यक्ति की लड़की वहां जिस जगह पर कार्य करती थी, वहीं काम करने वाले युवक से उसका प्रेम संबंध शुरू हो गया था।
विज्ञापन


गांव आने के बाद भी युवती का अपने प्रेमी से फोन पर संपर्क बना रहा। कुछ दिन पहले दोनों ने फोन पर संपर्क किया और युवक अपनी प्रेमिका से मिलने सोमवार की रात उसके गांव पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका देखकर लड़की भी गांव के बाहर पहुंची व प्रेमी युवक के साथ कार में बैठकर बातचीत करने लगी। इसी दौरान सुनसान जगह पर कार देखकर ग्रामीणों को शक हुआ और लोग वहां पहुंचे तो प्रेमी-प्रेमिका पकड़ लिए गए।


इस संबंध में हनुमानगंज एसओ राम अशीष यादव का कहना है कि युवती को घर भेज दिया गया है। कार सवार युवकों से पूछताछ की जा रही है। लड़की के घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed